Prayagraj News :श्री रामायण यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के पर्यटक यात्रियों का प्रयागराज आगमन आज
रिपोर्ट विजय कुमार
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में संगम सभागार में शनिवार को श्री रामायण यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के पयर्टक यात्रियों के प्रयागराज आगमन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक की।
उन्होंने यातायात, पार्किंग तथा पयर्टन स्थलों पर साफ-सफाई कराये जाने के साथ ही संगम नोज पर जेटी की बैरिकेंटिंग कराये जाने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए कहा है। उन्होंने चिकित्सकों की एक टीम की भी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है। आध्यात्मिक पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्रालय ने श्री रामायण यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की शुरूआत की है। यह ट्रेन 18 दिनों की यात्रा में भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े देश के विभिन्न स्थलों से गुजरेगी।
पर्यटक यात्रीगण दिनांक 27.06.2022 को सर्वप्रथम प्रातः गंगा-यमुना संगम व श्री बड़े हनुमान जी के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत भरद्वाज आश्रम और श्रृंगवेरपुर का भ्रमण व दर्शन करेंगे। तत्पश्चात यात्रा के क्रम में पर्यटक ट्रेन से चित्रकूट के लिए रवाना होंगे।