Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 31 May 2022
IMG-20220531-WA0002
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को गांधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं को एवं उनके लम्बित आवेदन पत्रों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए है।IMG 20220531 WA0000

मण्डलायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि अनापत्ति प्रमाणपत्र भी निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत निर्गत किए जाए। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों/समस्याओं को निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत निस्तारित करने तथा एमएसएमई विभाग की 100 दिन की कार्ययोजना के अन्तर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नैनी में जल निकासी की समस्या उठाये जाने पर मण्डलायुक्त ने यूपीएसआईडीसी तथा नगर निगम को आपसी समन्वय बनाते हुए नालियों की साफ-सफाई नियमित रूप से कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने विद्युत विभाग को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया है।

IMG 20220531 WA0002औद्योगिक क्षेत्र नैनी में स्ट्रीट लाइट, शुद्ध पेयजल, सार्वजनिक शौचालय एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया है।
बैठक के पूर्व मण्डलायुक्त के द्वारा मण्डल के जनपदों से आयें हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थिंयों को 457 लाख रू0 का ऋण पत्र एवं टूलकिट का वितरण भी किया गया। जनपद प्रयागराज के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगारा योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के कुल 13 लाभार्थिंयों को, जनपद फतेहपुर के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के कुल 5 लाभार्थिंयों को, जनपद कौशाम्बी के कुल 4 लाभार्थिंयों को तथा जनपद प्रतापगढ़ के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कुल 4 लाभार्थिंयों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किया गया।

Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिए निर्देश

इसके साथ ही साथ विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थिंयों को टूलकिट का वितरण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री सुधांशु तिवारी, श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री संतोष त्रिपाठी तथा उद्यमी श्री जीएस दरबारी सहित अन्य उद्यमीगण एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: तूफान और बारिश के बाद चरमराई विद्युत व्यवस्था
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक अ.न.को शिकायत पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.