Agra News: तूफान और बारिश के बाद चरमराई विद्युत व्यवस्था

IMG-20220529-WA0011
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज 

बाह: रविवार दोपहर बाद आये तेज तूफान और मूसलधार बारिश में सड़क किनारे खड़े दर्जनों पेड़ टूटकर विद्युत लाइन और खम्भों पर जा गिरे जिससे विद्युत खंभे और लाइन टूट गए। विद्युत खंभो और लाइन के टूटने से बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गयी।

IMG 20220529 WA0011 विद्युत विभाग और वन विभाग के कर्मचारी टूटे पेड़ो को सड़क से विद्युत लाइनों के ऊपर से हटाने में जुटे हुए थे।कस्बा में नवीन बिजलीघर से लेकर भदावर महाविद्यालय तक पूरी हाईटेंशन लाइन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है जिसे दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी कड़ी मशक्कत कर रहे थे लेकिन खबर लिखे जाने तक विद्युत लाइन दुरुस्त नही हो सकी थी।

Agra News: Power system crippled after storm and rain

उपखंड अधिकारी बाह के मुताबिक तेज तूफान और मूसलाधार बारिश में काफी नुकसान हुआ है लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से खंभे और लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है।कर्मचारियों द्वारा लाइन को सही करने का प्रयास किया जा रहा है।

You may have missed