Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है

जनवाद टाइम्स 27 September 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। स्वास्थ्य से सम्बंधित जो योजनाएं संचालित है, उनका अच्छी तरह से क्रियान्वयन करते हुए लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अस्पतालों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ नियमित अंतराल पर मेडिकल स्टाॅफ का प्रशिक्षण भी कराते रहने का निर्देश दिए है। उन्होंने अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के भी निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जेएसवाई, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मातृ योजना में लापरवाही पाये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी माण्डा को चेतावनी जारी की है। प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी कौड़िहार, फूलपुर, मेजा, सोरांव को चेतावनी जारी की है। हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समीक्षा करते हुए कौधियारा, मऊआइमा, बहरिया की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने सम्बंधित तीनों बीपीएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। मांत्रा पोर्टल में प्रसव की एंट्री खराब पाये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी हण्डिया तथा कौंधियारा का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

IMG 20220927 WA0024पीएमएमबीआई रजिस्टेªशन स्टेटस में गर्भवती महिलाओं की पोर्टल में फीडिंग की प्रगति खराब पाये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी करछना, कौड़िहार का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा बहादुरपुर का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। टीकाकरण की समीक्षा करते हुए प्रगति खराब पाये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी मेजा और मेजा के वीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। आर0सी0एच पोर्टल की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अगले बैठक तक प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत रजिस्टेªशन कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बच्चों का शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण कराये जाने का भी निर्देश दिया है।

IMG 20220927 WA0025जिलाधिकारी ने वीसीजी, डिप्थेरिया, मीजल्स रूबेला का भी शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने के लिए कहा है। संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत स्वास्थ्य टीम को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने अंतरा इंजेक्शन में अच्छा कार्य करने वाले बहादुरपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीसीपीएम, आशा संगनी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा पूरे प्रदेश में अच्छा कार्य करने वाले अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दारांगज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ0 अनिल, नोडल अधिकारी, एयूएचएम, डीसीपीएम, डिस्ट्रिक क्वालिटी इंशोयरेंस को एनक्वास प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक शरण, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news भूमि अधिकार आन्दोलन का दिल्ली में 4था कन्वेंशन
Next: Prayagraj News :आगामी कुंभ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत रेल एवं सिविल प्रशासन की प्रथम समन्वय बैठक आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.