Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :आगामी कुंभ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत रेल एवं सिविल प्रशासन की प्रथम समन्वय बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 27 September 2022
Prayagraj News :इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के लिए लोक सूचना का प्रकाशन 01 अक्टूबर को
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 26 सितंबर को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे की अध्यक्षता में आगामी कुंभ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत रेल एवं सिविल प्रशासन की प्रथम समन्वय बैठक आयोजित हुई।

Prayagraj News :आगामी कुंभ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत रेल एवं सिविल प्रशासन की प्रथम समन्वय बैठक आयोजित
इस बैठक में सिविल प्रशासन की ओर से कमिश्नर प्रयागराज मंडल श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक श्री आर के सिंह , जिलाधिकारी प्रयागराज श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश पांडे सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं रेल प्रशासन की ओर से अपर महाप्रबंधक श्री रंजन यादव, मंडल रेल प्रबंधक श्री मोहित चंद्रा, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय से प्रमुख विभागाध्यक्ष, उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे तथा उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।Prayagraj News :आगामी कुंभ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत रेल एवं सिविल प्रशासन की प्रथम समन्वय बैठक आयोजित

इस अवसर पर अपने संबोधन में महाप्रबंधक महोदय ने सभी को आश्वस्त किया कि, रेल प्रशासन प्रयागराज में आयोजित होने वाले सबसे बड़े मानव समागम कुंभ मेलों में सदैव ही महत्वपूर्ण योगदान करती रही है और हम आगामी कुंभ में भी इसे पूर्णत: दायित्वपूर्ण तरीके से निर्वहन करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि, आगामी कुछ समय में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर चालू हो जाएगा और मालगाड़ियों को उस पर स्थानानंतरित कर दिया जाएगा तो उससे यात्री गाड़ियों के लिए अतिरिक्त रेल मार्ग उपलब्ध हो जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने सिविल प्रशासन, पुलिस एवं रेल के अधिकारियों की संयुक्त टीम बना कर सभी स्टेशनों पर वांछित सुधारों और विकास कार्यों की सूची बनाने की बात कही। इसी क्रम में उन्होंने सूबेदारगंज स्टेशन के लिए प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज से एक मार्ग जोड़ने, कानपुर मार्ग साइड से स्टेशन को चौड़ा करने तथा इसी प्रकार नैनी स्टेशन संपर्क मार्ग एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन मार्ग का चौहरीकरण , झुंसी स्टेशन की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की बात भी कही। इसी क्रम में झूसी स्टेशन के समग्र विकास की भी आवश्यकता जताई।
इस दौरान उन्होंने बताया कि, निरंजन पुल को भविष्य के दो अतिरिक्त रेल मार्ग के लिए चौड़ा किया जाना है। इसके साथ ही आई ई आर टी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर करने के संबंध में भी चर्चा हुई।

Prayagraj News :आगामी कुंभ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत रेल एवं सिविल प्रशासन की प्रथम समन्वय बैठक आयोजित
इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार ने आश्वस्त किया कि, विकास कार्यों के लिए धन की कोई बाधा नहीं होगी एवं जहां कहीं भी किसी परियोजना के लिए धन के शेयरिंग की आवश्यकता होगी आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है
Next: Bihar news 28 सितंबर को हरनाटांड़ में जॉब कैम्प का होगा आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.