Prayagraj News:भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत विशेष स्वच्छता अभियान संपन्न

Prayagraj News: Special cleanliness campaign concluded in view of Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के दृष्टिगत आज जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

IMG 20250415 WA0000
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने जनपदवासियों से अपील की कि 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को पूरे उत्साह व उत्सव के साथ धूमधाम से मनाएं।आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत गरिमा व समारोह पूर्वक मनाई जाएगी।

Prayagraj News: Special cleanliness campaign concluded in view of Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti

जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें डॉ. अंबेडकर जी के विचारों, उनके जीवन, संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान के विषय में आमजन को बताया जाएगा।

Trending News