Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान 26 नवम्बर को

जनवाद टाइम्स 26 November 2022
Prayagraj News :विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान 26 नवम्बर को
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षदेव पाण्डेय ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01-01-2023 के आधार पर सम्पन्न हो रहे विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में दावे एवं आपत्तियाॅं प्राप्त करने की अन्तिम तिथि दिनांक 08-12-2022 है। विशेष अभियान की तिथियां 26 नवम्बर एवं 04 दिसम्बर, 2022 है।

Prayagraj News :विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान 26 नवम्बर कोउक्त अवधि में मतदाता सूची सभी मतदेय स्थलों पर विद्यमान रहेगी। उक्त मतदाता सूची में ऐसा व्यक्ति जो भारतीय नागरिक हो एवं सम्बन्धित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में सामान्यतः निवास कर रहा हो और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो अथवा 01 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों, अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। फार्म सम्बन्धित बूथ लेबिल आफिसर से, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र से एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं अथवा www.ceouttarpradesh.nic.in/nvsp.in से डाउनलोड कर प्राप्त किये जा सकते हैं। फार्म जनपद की वेबसाइट पर District Election Officer (DEO) Portal में Voter’s Registration/Updation Forms के नाम से उपलब्ध है। उक्त फार्म का लिंक https://prayagraj.nic.in/voterforms/ है।Prayagraj News :विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान 26 नवम्बर को

आॅन लाइन आवेदन पत्र www.ceouttarpradesh.nic.in की वेबसाइट पर Online services for voters बटन पर क्लिक करके किया जा सकता है। वोटर लिस्ट में अपना नाम जाॅंचने, समस्त मतदाता सेवाएं, आॅनलाइन आवेदन एवं टेªकिंग तथा समस्त जानकारी हेतु Voter helpline app (वोटर हेल्पलाइन एप) डाउनलोड कर सकते हैं या Voter portal.eci.gov.in या nvsp.in पर विजिट कर सकते हैं। फार्म सम्बन्धित पोलिंग बूथ के बी0एल0ओ0 के पास, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर, तहसील के उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसील के तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

Post navigation

Previous: Bihar News–33 लाख की अनुदान राशि वाले 140 कृषि यंत्रों की मेले में हुई बिक्री 
Next: Etawah News: मैनपुरी की जीत होगी नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि: डिंपल यादव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.