Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–33 लाख की अनुदान राशि वाले 140 कृषि यंत्रों की मेले में हुई बिक्री 

जनवाद टाइम्स 26 November 2022
IMG-20221125-WA0055
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर जिला कृषि कार्यालय द्वारा हाजीपुर स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में लगाए गए कृषि यंत्रीकरण सह प्रदर्शनी मेला में आज कुल 140 कृषि यंत्रों की बिक्री हुई जिस पर विभाग द्वारा 33 लाख रुपये की अनुदान राशि का भुगतान किया गया ।इस मेला का उद्घाटन फीता काटकर जिलाधिकारी के द्वारा किया गया ।इस मेले में कृषि उद्योग मत्स्य सहकारिता जीविका पशुपालन एवं नगर परिषद के कुल 52 स्टॉल और प्रदर्शनीयों के 9 मॉडल अलग-अलग लगाए गए हैं ।इन सभी स्टालों एवं प्रदर्शनियों की जिलाधिकारी ने अवलोकन किया और जरूरी जानकारी प्राप्त करते हुए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित जिला भर से आये किसानों एवं कृषि विभाग तथा अन्य विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा आधुनिक कृषि तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करते हुए जलवायु अनुकूलन कृषि तथा फसल अवशेष प्रबंधन पर व्यापक प्रकाश डाला गया। यह मेला दो दिवसीय है इसमें जिले भर के किसानों का अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान जिलाधिकारी के द्वारा किया गया ।उन्होंने कहा कि यहां लगाई गई प्रदर्शनी ज्ञानपरक और बहुत ही उपयोगी हैं जिसका अवलोकन कर किसान अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं और सरकार द्वारा अनुदानित दर पर कृषि यंत्रों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

IMG 20221125 WA0055
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस मेले में किसानों को आधुनिक खेती एवं तकनीक के प्रयोग की सभी जानकारियां दी जा रही है । यहां समेकित कृषि प्रणाली मधुमक्खी पालन कीट प्रबंधन अजोला मॉडल सोलर पंपिंग सिस्टम उद्यान प्रदर्शनी सहित सुखीराम एवं दुखीराम संबंधी विशेष स्टाल लगाए गए हैं। सुखीराम स्टाल पर आधुनिक तौर-तरीके से तथा दुखीराम स्टाल पर मनमाने तरीके से खेती को दिखाया जा रहा है। लोगों ने भी इन स्टॉलों की सराहना की है ।

Bihar News--33 लाख की अनुदान राशि वाले 140 कृषि यंत्रों की मेले में हुई बिक्री संध्या समय जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया मेला में आज पहले दिन कुल 140 कृषि यंत्रों की बिक्री हुई है जिस पर 33 लाख रुपया अनुदान दिया गया है। मेले में कृषि विभाग के पदाधिकारी कैम्प कर रहे हैं

Post navigation

Previous: डीएम नवनीत सिंह चहल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा
Next: Prayagraj News :विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान 26 नवम्बर को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.