Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :इलाहाबादी अमरूद को पुनर्जीवित करने की रणनीतियों पर परियोजना शुभारंभ समारोह/कार्यशाला का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 29 June 2024
Prayagraj News: Project launch ceremony/workshop organized on strategies to revive Allahabadi guava
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमानखेड़ा, लखनऊ एवं उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के समन्वित प्रयासों से इलाहाबादी अमरूद को पुनर्जीवित करने की रणनीतियों पर परियोजना शुभारंभ समारोह सह कार्यशाला का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन-एक्यूवेसन सेन्टर, विकास खण्ड-भगवतपुर, जनपद-प्रयागराज में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 कुन्दन किशोर द्वारा की गयी तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के उप निदेशक डा0 संजीव कुमार थे।Prayagraj News: Project launch ceremony/workshop organized on strategies to revive Allahabadi guava

सर्वप्रथम केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के वैज्ञानिक डा0 के0के0 श्रीवास्तव द्वारा आये हुए अथितियों एंव कृषकों का अभिवादन किया गया तथा अमरूद के बाग के रख-रखाव सिंचाई, गुड़ाई, निराई एवं रोग, रोग का निदान, कीटनाशक का उपयोग, फसल प्रबन्धन आदि पर चर्चा की गयी। तत्पश्चात कृषकों को नवीन उद्यान रोपण, पुराने बागों का रख-रखाव, अनउत्पादक बागों का जीर्णोद्धार एवं फसल तुड़ाई उपरान्त प्रबन्धन पर विषय विशेषज्ञ वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी।
उप निदेशक उद्यान प्रयागराज श्री कृष्ण मोहन चैधरी द्वारा विस्तार से इलाहाबादी सफेदा, सुर्खा अमरूद के उत्पादन की तकनीकी एवं जी0आई0 टैग के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। जिसमें फसलों में लगने वाले रोग एवं कीटों जैसे उकठा, जड़ ग्रन्थि, एन्थ्रक्नोज, फाइटोफ्थोरा फल-सड़न एवं फल कैंकर जैसी बिमारीयों के लक्षण उनकी निदान हेतु दवा के प्रयोग के विषय में बताया गया साथ ही कीटो जैसे फल मक्खी से बचाव हेतु फिरोमाइन टैªप के प्रयोग, अमरूद के फलों की गुणवत्ता बढाने हेतु फलों की बैगिंग करने की जानकारी प्रदान की गयी। विपणन की जानकारी देते हुए उप निदेशक महोदय द्वारा बताया गया कि फलों की बाजार मूल्य में वृद्धि हेतु ग्रेडिंग एवं पैकिंग पर विषेष ध्यान दिया जाये।

Prayagraj News: Project launch ceremony/workshop organized on strategies to revive Allahabadi guava
केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के वैज्ञानिक श्री कुन्दन किशोर द्वारा अमरूद के सघन बागवानी हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया, जिससे कम क्षेत्रफल में अधिक पौधे लगाकर फसल के उत्पादन को दोगुना से तिगुना किया जा सके। सघन बागवानी के प्रबन्धन हेतु समय≤ पर पौधों के प्रूनिंग, छत्रक प्रबन्धन, पोषण प्रबन्धन एवं जल प्रबन्धन हेतु सुझाव दिया गया। श्री किशोर द्वारा कृषकों को इलाहाबादी सफेदा, सुर्खा अमरूद के साथ ही अन्य नवीन प्रजातियाँ जैसे-श्वेता, लालिमा, ललित आदि के पौधे लगाने की सलाह दी गयी।
कृषक बन्धुओं को फसल प्रबन्धन की तकनीकी जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी, प्रयागराज श्री उमेश चन्द्र उत्तम द्वारा बताया गया कि बागों में सिंचाई हेतु ड्रिप का उपयोग करें, जिससे सिंचाई के समय एवं पानी के बचत के साथ-साथ अमरूद में लगने वाले उकठा रोग से भी बचा जा सकता है। अमरूद की बागवानी करने एंव पुराने बागों की जीणोद्धार हेतु भी पर कृषकों को विभाग द्वारा अनुमन्य अनुदान के बारे में जानकारी प्रदान की।

Prayagraj News: Project launch ceremony/workshop organized on strategies to revive Allahabadi guava

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार द्वारा अमरूद की बागवानी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद एवं केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमानखेड़ा, लखनऊ के समन्वित प्रयासों से इलाहाबादी अमरूद को पुनर्जीवित करने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा अन्र्तविभागीय समन्वय के माध्यम से अमरूद की बागवानी को बढावा देने, पुराने बागों के जीर्णोद्धार हेतु प्रयास किये जाने का आह्वाहन किया गया।
इस अवसर पर विकास खण्ड भगवतपुर के सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), सहायक विकास अधिकारी (कृषि), कृषि विज्ञान केन्द्र कौशाम्बी के वैज्ञानिक श्री जितेन्द्र कुमार, प्रगतिशील कृषक मुन्नु पटेल द्वारा भी बागवानी से सम्बन्धित अपने विचार रखें गये।
अन्त में डा0 के0के0 श्रीवास्तव द्वारा आये हुए अतिथियेां एंव जनपद प्रयागराज एंव कौशाम्बी के कृषकों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : कानून व्यवस्था ध्वस्त दिनदहाड़े पत्रकार को मारी गोली
Next: Prayagraj News :छात्रवृति में पारदर्शिता के लिए योगी सरकार की पहल, लागू होगा आधार बेस्ड बायोमेट्रिक/फेशियल ऑथेंटिकेशन सिस्टम

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.