Prayagraj News :प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा समन्वय बैठक का आयोजन

Prayagraj News :प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा समन्वय बैठक का आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 14 एवं 15 दिसंबर को खाक चौक के महात्माओं को बसाने हेतु किए जाने वाले भूमि आवंटन के दृष्टिगत माघ मेला अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में एवं सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में खाक चौक के महात्माओं के साथ आज समन्वय बैठक आयोजित की गई जिसमें महात्माओं द्वारा की गई सभी मांग को सुनते हुए मेला प्रशासन ने उन्हें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस कार्य को महात्माओं की सेवा बताते हुए मेला अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य सेवा भावना के साथ करने को कहा है।IMG 20221214 WA0029

श्री संतोष दास सतुआ बाबा के नेतृत्व में खाक चौक के महात्माओं ने 14 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे भूमि पूजन का समय निर्धारित किया जिसमें सभी संतो समेत मेला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर महात्माओं द्वारा कल से ही पीने के पानी, विद्युत एवं मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था उनकी भूमि पर उपलब्ध कराने की मांग की गई जिसे मेला प्रशासन द्वारा मान ली गई है।Prayagraj News :प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा समन्वय बैठक का आयोजन

महात्माओं से बैठक के पश्चात मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने भी मेले की तैयारियों की समीक्षा की जिसमें उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मेला प्राधिकरण के अधिकारियों को सभी कार्यों का सत्यापन करते रहने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे सफाई एवं शौचालयों के कार्यों का माइक्रो प्लान बनाते हुए किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी दी गई है इसका एक चार्ट प्रिपेयर करने के भी निर्देश दिए। मेला में सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के दृष्टिगत आईसीटी बेस्ड सैनिटेशन मॉनिटरिंग ऐप तैयार करवाने का भी सुझाव दिया गया।Prayagraj News :प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा समन्वय बैठक का आयोजन

बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक मेला श्री आदित्य शुक्ला द्वारा सभी की सुरक्षा हेतु मेला क्षेत्र में लगभग 5000 पुलिस फोर्स को तैनात करने की बात की गई। बैठक में अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद समेत सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News