Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News: जन सुराज पदयात्रा के दौरान कैसी होती है प्रशांत किशोर की दिनचर्या, क्या-क्या होता है पदयात्रा के दौरान? जानिए हर एक जानकारी

जनवाद टाइम्स 14 December 2022
Bihar News : जन सुराज पदयात्रा - कैसी होती है प्रशांत किशोर की दिनचर्या, क्या-क्या होता है 20 किमी की पदयात्रा के दौरान, जानिए हर एक जानकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बिहार/बेतिया: 2 अक्तूबर 2022 को शुरू हुई प्रशांत किशोर की पदयात्रा अबतक 2 महीने से अधिक का सफर तय कर चुकी है। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा जिले में 48 दिनों तक चलने के बाद अभी पूर्वी चंपारण के गांवों में रोजाना लगभग 20 किमी की दूरी तय कर रही है। इस दौरान प्रशांत किशोर रोजाना हजारों लोगों से प्रत्यक्ष तौर पर मिलते हैं, उनसे संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करते हैं। प्रशांत किशोर अपने भाषणों में बताते हैं कि पदयात्रा के माध्यम से वे बिहार के हर जिले में जाएंगे और लोगों की समस्यायों को समझेंगे। इस दौरान पश्चिम चंपारण की तरह वे हर जिले में लोगों से यह भी पूछेंगे कि क्या जन सुराज अभियान को एक राजनीतिक दल बनना चाहिए अथवा नहीं? जन सुराज पदयात्रा अभी तक 700 किमी से अधिक का सफर तय कर चुकी है, अभी इस यात्रा में 2800 किमी से अधिक का सफर बाकी है।

बड़ी रैली नहीं, सड़क किनारे छोटी-छोटी सभाओं के माध्यम से लोगों से संवाद: प्रशांत किशोर IMG 20221214 WA0035

जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर तंबुओं से बनाए गए पदयात्रा कैंप में ही रात्रि विश्राम के लिए रुकते हैं और सुबह वहीं से अगले पड़ाव की ओर निकल जाते है। उनके साथ कैंप में सकड़ों पदयात्री भी रुकते हैं, इनमें से ज्यादातर 2 अक्तूबर से ही उनके साथ चल रहे हैं। प्रशांत किशोर की सुबह लगभग 9 बजे से शुरू हो जाती है। सुबह तैयार होकर वे 9 बजे अपने टेंट से बाहर निकल जाते हैं और यहीं से उनके दिन की शुरुआत होती है। आमतौर पर प्रशांत किशोर रोज सुबह सबसे पहले स्थानीय पत्रकारों से मिलते हैं और उनके साथ बातचीत करते हैं। पत्रकारों के साथ उनकी औपचारिक और अनौपचारिक दोनों बातचीत होती है। प्रशांत किशोर पत्रकारों से स्थानीय समस्यायों और पदयात्रा के फीडबैक के बारे पूछते नजर आते हैं। इसके बाद प्रशांत किशोर जिस प्रखंड में होते हैं, वहां के स्थानीय जन सुराज प्रखंड समिति के सदस्यों के साथ मिलते हैं और जन सुराज की सोच और आगे की रणनीति पर चर्चा करते हैं। इसके बाद लगभग 11 बजे प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों, प्रखंड समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ दिन के लिए प्रस्तावित पदयात्रा पर निकल जाते हैं।

Bihar News : जन सुराज पदयात्रा - कैसी होती है प्रशांत किशोर की दिनचर्या, क्या-क्या होता है 20 किमी की पदयात्रा के दौरान, जानिए हर एक जानकारी

प्रशांत किशोर एक दिन में लगभग 18 से 22 किमी का सफर तय करते हैं और शाम को दूसरे कैंप में पहुंच जाते हैं। इस दौरान वे दिन में करीब 6 से 7 गांवों और पंचायतों में छोटी-छोटी सभाओं को संबोधित करते हैं और लोगों को पदयात्रा का उद्देश्य समझाते हुए इस नए प्रयास पर उनकी राय मांगते हैं। ध्वनिमत से लोगों का आशीर्वाद मिलने के बाद सभी गांव वासी प्रशांत किशोर को अपने गांव की सीमा तक छोड़ कर आते हैं। कुछ ग्रामवासी पूरे दिन भी पदयात्रा में साथ चलते हैं। प्रशांत किशोर की सभाओं की खास बात होती है कि लोग उनसे उनके विजन के बारे में सवाल भी पूछते हैं और अपनी सभी शंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हैं। प्रशांत तसल्ली से सबके सवालों का जवाब देते हैं और उनसे और बेहतर करने के लिए सुझाव भी मांगते हैं। लगभग 2 बजे के आसपास सभी पदयात्री दिन के भोजन के लिए रुकते हैं। आमतौर पर किसी स्कूल के ग्राउंड में भोजन की व्यवस्था होती है और सभी पदयात्री यहां भोजन करते हैं और लगभग आधे घंटे विश्राम करने के बाद आगे की दूरी तय करने के लिए निकलते हैं।

ग्रामीण महिलाओं के आशीर्वाद से आगे बढ़ता जन सुराज का कारवां

पदयात्रा के दौरान जो बात सबसे ज्यादा रेखांकित करने वाली है, वो है बड़ी संख्या में महिलाओं का सड़कों पर निकल कर पदयात्रा का स्वागत करना। पदयात्रा के दौरान हर दिन स्थानीय महिलाएं प्रशांत किशोर के साथ चलती हुई नजर आती हैं। प्रशांत द्वारा लगातार उठाया जा रहा ‘पलायन’ का मुद्दा महिलाओं के दिलों को छू रहा है। साथ ही गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से परेशान महिलाएं, प्रशांत किशोर के बयान पर ताली बजाती हुई नजर आती हैं। कई ग्रामीण महिलाएं इस पदयात्रा को बहुत ही पवित्र नजरिए से देखती हैं, और प्रशांत किशोर को आत्मीय तरीके से आशीर्वाद देती हुई नजर आती हैं। गांव के बच्चों के लिए पदयात्रा तो जैसे मेले के समान होता है। गाने, झंडे और टोपी के पीछे दौड़ते बच्चे पदयात्रा के दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं।Bihar News : जन सुराज पदयात्रा - कैसी होती है प्रशांत किशोर की दिनचर्या, क्या-क्या होता है 20 किमी की पदयात्रा के दौरान, जानिए हर एक जानकारी

दिन भर की दूरी तय करने के बाद प्रशांत किशोर लगभग 8 बजे सैकड़ों पदयात्रियों के साथ पदयात्रा कैंप पहुंचते हैं और वहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों को कैंप में संबोधित करते हैं। इसके बाद सब लोग एक साथ भोजन करते हैं। भोजन के बाद प्रशांत किशोर कुछ मिलने आए लोगों से मुलाकात करते हैं और अगले दिन की तैयारी का जायजा लेकर अपने टेंट में विश्राम के लिए चले जाते हैं।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा समन्वय बैठक का आयोजन
Next: ग्रामीणों ने किया सीएससी सेंटर खोले जाने पर विरोध, कहा गाँव की पार्क की जमीन पर नहीं होने देंगे निर्माण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.