Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: प्रयागराज प्रशासन ने बाल्मीकि जयंती मनाने का लिया निर्णय।

जनवाद टाइम्स 30 October 2020
IMG-20201030-WA0054
Share News
       

संवाददाता राम जी विश्वकर्मा

प्रयागराज। महर्षि वाल्मीकि जयंती दिनांक 31 अक्टूबर, 2020 को दिव्य, भव्य एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से आयोजित की जायेगी। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी श्री आशीष कुमार की अध्यक्षता में संगम सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती के भव्य एवं सुरूचि पूर्ण ढंग से मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आयोजन को सकुशल एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु अधिकारियों का दायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जनपद स्तर पर चयनित स्थलों/मंदिरों में वाल्मीकि रामायण के पाठ को सकुशल ढंग से कराये जाने, जिला पंचायतराज अधिकारी को चयनित मंदिरों/स्थलों की साफ-सफाई, दीप प्रज्जवलन, दीपदान, लाइटिंग, साउण्ड व्यवस्था व बैठने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। चयनित मंदिरों/स्थलों में कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने हेतु जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उप निदेशक पर्यटन एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को चिन्हित स्थल पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत चयनित स्थलों/मंदिरों पर वाल्मीकि जयंती का आयोजन, दीप प्रज्जवलन, दीपदान आदि कार्यक्रमों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दीप प्रज्जवलन, भजन एवं वाल्मीकि रामायण पाठ आदि आयोजन कराये जाने हेतु 11 स्थलों/मंदिरों का चयन किया गया है, जिसमें माता शान्ता-श्रृंग ऋषि मंदिर आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम, तहसील सोरांव, भारद्वाज आश्रम तहसील सदर, बड़े/लेटे हनुमान जी, त्रिवेणी संगम, तहसील सदर, महाभारत कालीन लाक्षागृह स्थल, तहसील हण्डिया, मनकामेश्वर मंदिर, लालापुर, तहसील बारा, दुर्वाषा ऋषि आश्रम, ककरा दुबावल, तहसील फूलपुर, ब्रम्ह सुदिष्ट धाम, परानी पुर, तहसील मेजा, श्री चक्र माधव मंदिर, अरैल, तहसील करछना, श्री आदि वेणी माधव, अरैल, तहसील करछना, श्री तक्षकेश्वर नाथ, तक्षक तीर्थ, दरियाबाद, तहसील सदर, वाल्मीकि आश्रम, गडैला तहसील करछना है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री विजय शंकर दुबे, उप निदेशक पर्यटन, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Vaishali News: केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिह ने राघोपुर मे चुनावी सभा को किया संबोधित।
Next: Vaishali News: महुँआ की बिटिया करेगी सरहद की सुरक्षा, दिया भारतीय सेना मे योगदान और करेगी मुल्क व आवाम की रक्षा।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.