Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगम नोज पर वृहद स्तर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनवाद टाइम्स 22 June 2025
Prayagraj News: 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगम नोज पर वृहद स्तर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून, 2025 के उपलक्ष्य में शनिवार को ’’संगम नोज पर वृहद स्तर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 8 हजार से अधिक लोगों ने संयुक्त रुप से योगाभ्यास किया।

IMG 20250622 WA0062

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 व निवेश प्रोत्साहन उ0प्र0 सरकार श्री नन्द गोपाल गुप्ता ’’नंन्दी जी’’ के साथ मा0 संासद फूलपुर श्री प्रवीण कुमार पटेल जी, प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग) उ0प्र0 शासन श्री एम.देवराज, एडीजी जोन-श्री संजीव गुप्ता, पुलिस आयुक्त श्री जोगिन्दर कुमार, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़, डी.सी.पी. नगर श्री अभिषेक भारती, पुलिस आयुक्त यातायात श्री नीरज पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।IMG 20250622 WA0064

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष की योग दिवस की थीम ’’एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ के लिये योग’’ रहा है। इस अवसर पर संगम नोज पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये लोगो में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। मा0 मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं आप सभी लोगो को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस गौरवशाली अवसर पर आप सभी लोगो को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस समय हमारी संस्कृति की ध्वजा पूरी दुनिया में लहरा रही है। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा योग दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता दिया जाना माननीय प्रधानमंत्री जी के सर्व स्वीकार्य व्यक्तित्व के कारण ही सम्भव हुआ है, यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयाग की धरती पर हाल ही में सम्पन्न हुए महाकुम्भ में पूरी दुनिया नेे भारत की आध्यात्मिक चेतना एवं सनातन सांस्कृतिक समृद्धि का साक्षात्कार किया है। माननीय प्रधानमंत्री जी के महामंत्र-‘‘विकास भी और विरासत भी’’ ने हमारे अध्यात्मिक गौरव को एक नई ऊंचाई दी है।

मा0 मंत्री जी ने योग को आध्यात्मिक विरासत और पहचान का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि योग भारतीय सांस्कृतिक परम्परा का अमृत तत्व है। हमारे पूर्वजों की यह बहुमूल्य विरासत आज पूरी दुनिया को स्वस्थ शरीर और निरोगी जीवन का मार्ग दिखा रही है। हमारे शास्त्रों की इस अमूल्य देन ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही तनाव के युग में भी मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त किया है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि योग एक सम्पूर्ण विज्ञान है, जो हमारी जीवनशैली में हमें अनुशासन, संयम और जीवन का महत्व सिखाती है। उन्होंने योग को एक साधना बताते हुए कहा कि इसे साधने वाले व्यक्ति को बीमारियों व दवाओं से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने ‘‘करें योग, रहे निरोग को केवल स्लोगन ही नहीं अपितु प्रमाणिक तथ्य एवं वैज्ञानिक सत्य बताया और कहा कि योग आपको आत्मबल और आत्म विश्वास प्रदान करता है। इसलिए योग को नियमित रुप से अपनाये। मा0 मंत्री जी ने कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन एवं प्रयागवासियों को बधाई दी।

मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण कुमार पटेल जी ने योग और आयुर्वेद के महत्व के बारे में बताते हुए प्रयागराज संगम की पावन भूमि के योग से शाश्वत सम्बन्ध को भी बताया। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग के प्रति बढ़ते आकर्षण के बारे में बताते हुए कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन विधा रही है। योग ऐसी विधा है, जिससे हमारा मन, मस्तिष्क तो स्वस्थ रहता ही है, हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि मैं इस गौरवशाली अवसर पर आप सभी लोगो को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।

डा0 मनोज कुमार सिंह क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि आयुष विभाग के चिकित्सालयों में योगाभ्यास के माध्यम से बीमारियों के इलाज के लिये कुशल योग प्रशिक्षक नियुक्त हैं जहां से जन सामान्य अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से सम्बन्धित उपचार प्राप्त कर सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के पूरे क्षेत्र को 4 जोन एवं 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया था जिसमें 8 हजार से अधिक लोगो ने पंक्तिबद्ध होकर योगाभ्यास किया। योगाचार्य श्री धर्मेन्द्र मिश्र ने भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार 45 मिनट तक 32 विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम कराया। योगाभ्यास के पश्चात सहयोगी संस्थाओं, विभागों एवं मास्टर ट्रेनरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर सैण्ड आर्ट कलाकार संजय गुप्ता द्वारा योग प्रर्वतक महर्षि पतंजलि की योग मुद्रा पर सैण्ड आर्ट बनाया गया था जो लोगों में आकर्षण का केन्द्र रहा। वहां पर पहुंचकर माननीय मंत्री जी एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगणों व वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सेल्फी ली गयी। श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन, भोला इण्डिस, स्काउट एण्ड गाईड, श्री राकेश तिवारी सिविल डिफेंस, दुकान जी, तथा श्री संजय जैन, गोपी बाबा एण्ड कं0, डा0 कश्यक क्लीनिक प्रा0लि0 का सहयोग हेतु विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एन0सी0सी0, एन0एस0एस0 एवं सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों, का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुख्य विकास अधिकारी एवं जनपद के सभी अधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण, शिक्षकगणों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।Prayagraj News: 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगम नोज पर वृहद स्तर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इसके साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में माननीय उच्च न्यायालय में मा0 न्यायमूर्तिगण और उच्च न्यायालय के स्टाफ ने सामूहिक योगाभ्यास किया, तथा जिला न्यायालय, आफिसर्स हास्टल, कंम्पनी बाग, सरस्वती घाट और जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत, टाउन एरिया, विकास खण्ड में योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के लाखों लोगों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 मनोज कुमार सिंह के अनुसार जिले के प्रत्येक ब्लाक में दिनांक 9-14 जून तक आशा ए0एन0एम0, शिक्षकों, स्वयं सेवकों तथा इच्छुक व्यक्तियों के लिये योगाभ्यास प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था, जिसमें जिले के प्रत्येक ग्राम सभा, टाउन एरिया, नगर निगम वार्ड से जन सामान्य को योगभ्यास से जोड़ने का प्रयास किया गया है। दिनांक 15 जून से नियमित रूप से भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार योगाभ्यास तथा योग के विषय में प्रतियोगितायेें व संगोष्ठियों का आयोजन कर समाज को योग से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:मा0 उच्च न्यायालय के विधि म्यूजियम हाल में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय में अब प्रतिदिन होगा योगाभ्यास – प्रोफेसर सत्यकाम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0005
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.