Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

जनवाद टाइम्स 6 November 2022
Prayagraj News : जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को मेजा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में अधिशाषी अभियंता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर राजस्व सहायक निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा तथा जमीन पैमाइश, तलाबों पर अतिक्रमण सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग से सम्बंधित प्रकरण सुनवाई के लिए आयें। जिलाधिकारी ने शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ तो किया ही जाये साथ ही साथ शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करायें जाने के निर्देश दिए है।

IMG 20221106 WA0010
समाधान दिवस में प्रार्थिनी अनिता रत्नाकर के द्वारा पट्टा जमीन पर कुछ लोगो के द्वारा अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण का निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया है। प्रार्थिनी उषादेवी द्वारा शिकायत की गयी कि गलत तरीके से राजस्व कर्मी एवं पुलिस विभाग द्वारा मेरा मकान सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने तत्काल टीम गठन कर मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गए है। राजकुमारी द्वारा अन्त्योदय कार्ड पर नाम न दर्ज करने की शिकायत पर जिलापूर्ति अधिकारी को जांचकर उचित निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने वरासत के प्रकरण को जांच कर दर्ज किये जाने के निर्देश दिये है।Prayagraj News : जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 315 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें राजस्व की 132 पुलिस विभाग की 62 विकास की 38, समाज कल्याण विभाग की 04, शिक्षा विभाग की 01 अन्य विभागों की 78 शिकायतें थी, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा है कि प्रत्येक दशा में शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लिया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर एसडीएम मेजा, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: Bihar newsजिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का निरक्षण किया
Next: Prayagraj News :गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र महानुभाव करें आवेदन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.