Prayagraj News :गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र महानुभाव करें आवेदन

Prayagraj News :गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र महानुभाव करें आवेदन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया है कि वर्ष 2022-23 हेतु ‘‘ गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एयकता पुरस्कार’’ हेतु दिनांक 15.11.2022 तक प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।

Prayagraj News :गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र महानुभाव करें आवेदनउन्होंने बताया कि पात्र महानुभाव अपना आवेदन पत्र अपर जिलाधिकारी नगर के कार्यालय में दिनांक 15 नवम्बर, 2022 से पूर्व उपलब्ध करा सकते है। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवश्यक अर्हताएं निर्धारित की गयी है, जिसके अन्तर्गत व्यक्ति भारत का नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हों। गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना’’ के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत न किया गया हों।

Prayagraj News :गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र महानुभाव करें आवेदनइस सम्बंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपर जिलाधिकारी नगर के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

You may have missed