Prayagraj News: सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल ने झंडी दिखाकर की यातायात जागरूकता रैली की शुरुआत

Prayagraj News: MP Smt. Kesari Devi Patel flagged off traffic awareness rally
Share News

संवाददाता रामजी विश्वकर्मा 

प्रयागराज।रविवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात माह के अवसर पर यातायात जागरूकता अभियान रैली निकाली गई,जिसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भा ज पा सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली की शुरुआत की।गौरतलब है कि यातायात पुलिस द्वारा नवम्बर महीने में यातायात माह मनाया जाता है तथा पूरे महीने अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा तीन सवारी,बिना हेलमेट,बिना सीटबेल्ट वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है।तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है।इस अवसर पर मंडलायुक्त आर0 रमेश, आई जी कवीन्द्र प्रताप सिंह, एस एस पी शर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एस पी ट्रैफिक,विजय पटेल,सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Trending News