Prayagraj News :संगम क्षेत्र के विहंगम एवं मनोहारी दृश्य देखकर अभिभूत हुए काशी तमिल संगमम टीम के सदस्यगण

Prayagraj News :संगम क्षेत्र के विहंगम एवं मनोहारी दृश्य देखकर अभिभूत हुए काशी तमिल संगमम टीम के सदस्यगण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

‘‘काशी तमिल संगमम’’ कार्यक्रम के प्रथम दल के सदस्यों का मंगलवार को जनपद प्रयागराज आगमन पर टीम के सदस्यों का पुष्पवर्षा एवं मां तमिल की वंदना के साथ भव्य रूप से स्वागत किया गया।IMG 20231220 WA0021 1

संगम क्षेत्र में पहुंचने पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा टीम के सदस्यों का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर काशी तमिल संगमम पर्यटकों के स्वागत में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीत प्रस्तुत किए गए।

IMG 20231220 WA0019 1काशी तमिल संगमम टीम के सदस्यों को सुसज्जित नावों के द्वारा वीआईपी घाट से संगम ले जाकर मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम का अवलोकन/स्नान कराया गया तथा तीर्थराज प्रयागराज के महत्व के बारे में बताया गया। संगम क्षेत्र के अद्भुत एवं मनोहारी दृश्य देखकर सदस्यगण मंत्रमुग्ध हो गये।

Prayagraj News :संगम क्षेत्र के विहंगम एवं मनोहारी दृश्य देखकर अभिभूत हुए काशी तमिल संगमम टीम के सदस्यगणसदस्यगणों के द्वारा संगम क्षेत्र में वीआईपी घाट पर बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी लिया गया तथा सैण्डआर्ट का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल के द्वारा टीम के सदस्यों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संगम क्षेत्र कार्यक्रम के पश्चात काशी तमिल संगमम टीम के सदस्यगणों ने लेटे हनुमान जी का दर्शन एवं पूजन किए। इसके उपरांत टीम के सदस्य स्वामी नारायण मंदिर एवं चन्द्रशेखर आजाद पार्क भी गये। इस अवसर पर दल के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Trending News