Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला 2023- 24 की बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 20 November 2023
Prayagraj News: Meeting of Magh Mela 2023-24 concluded under the chairmanship of Divisional Commissioner.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के रिहर्सल के दृष्टिगत माघ मेला 2023- 24 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ अभिनव प्रयोग कराए जा रहे हैं जिन पर विस्तार पूर्वक चर्चा आज मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता तथा मेला अधिकारी, कुंभ मेला, श्री विजय किरन आनंद, प्रभारी अधिकारी, माघ मेला, श्री दयानंद प्रसाद तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में हुई बैठक में संपन्न हुई।IMG 20231119 WA0076

आगामी माघ मेले में कई प्रयोग कराए जा रहे हैं जिसlambiमें 165 सोलर हाइब्रिड एलइडी स्ट्रीट लाइट, 10 वाटर एटीएम, स्टैंड पोस्ट के प्लेटफार्म डिजाइन में परिवर्तन, 2 पांटून पुलों (काली एवं त्रिवेणी) पर दोनों तरफ डीलीनिएटर्स लगाने (जो की रात्रि में लोगों को गाइड करेंगे) का कार्य, श्रद्धालुओं को गाइड करने हेतु “मैं यहां हूं” का साइन बोर्ड, विभिन्न स्थानों पर थिमेटिक गेट्स, शौचालयों में बदबू को रोकने हेतु ओडर फ्री सॉल्यूशन का प्रयोग तथा नई डिजाइन वाले चेंजिंग रूम लगाए जाएंगे।

मंडल आयुक्त ने बैठक में सभी कार्यों को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने, पांटून एवं रोड बनाने के कार्यों को टाइमलाइन बनाकर पूर्ण कराने, सभी कार्यों का क्रियान्वयन समय अंतर्गत सुनिश्चित करने हेतु एक ट्रैक्टर के माध्यम से ट्रैक करने तथा शौचायलयों की क्वालिटी बेहतर करने पर जोर दिया। मेला अधिकारी कुंभ मेला ने सभी कार्यों में सर्विस लेवल बेंचमार्किंग सुनिश्चित करने (जिससे कि सभी कार्यदाई संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का अनुसरण करते हुए उनसे उत्कृष्ट कार्य करना सुनिश्चित कराया जा सके) पर जोर दिया।Prayagraj News: Meeting of Magh Mela 2023-24 concluded under the chairmanship of Divisional Commissioner.

माघ मेला इस वर्ष 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 8 मार्च तक चलेगा। लगभग 54 दोनों तक चलने वाले इस मेले को लगभग 770 हेक्टेयर में बसाया जा रहा है एवं 5 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। परंतु इस वर्ष सेक्टर 1A जो अरैल में बसता है उसके अलावा सेक्टर 5A नाग वासु के पास भी बसाया जाएगा। कुल 6 पांटून पुल बनाए जाएंगे तथा लगभग 110 किलोमीटर लंबी चेकर्ड प्लेट्स के माध्यम से सड़कें बनाई जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News : आज छठ के तीसरे दिन ढलते सूर्य को दिया जाएगा अध्य,घाटो पर देखी जा रही भीड़
Next: Prayagraj News :महापौर की अध्यक्षता तथा मेला अधिकारी एवं नगर आयुक्त की उपस्थिति में 41 वार्डो के सभासदों के साथ समन्वय बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.