रिपोर्ट विजय कुमार
जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख उप निर्वाचन-2022 श्री संजय कुमार खत्री ने बताया है कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख बहरिया के उप निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत दिनांक 21 अक्टूबर, 2022 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक विकास खण्ड मुख्यालय बहरिया में मतदान कराया जाना है।
जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत बहरिया के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सूचित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख उप निर्वाचन-2022 में मतदाताओं को मतपत्र पर अधिमान ( Preference ) अन्तर्राष्ट्रीय अंकों (अंग्रेजी अंकों) में अंकित करना अनिवार्य है यथा 1, 2, 3…………………। अतः किसी अन्य प्रकार से अधिमान अंकित करने पर मत अवैध माना जायेगा।