Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : बाढ़ व स्वास्थ्य वर्तमान समय में देश प्रदेश में भारी वर्षा से नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोग परेशान डा. अविनाश राय 

जनवाद टाइम्स 20 October 2022
अम्बेडकर नगर न्यूज : बाढ़ व स्वास्थ्य वर्तमान समय में देश प्रदेश में भारी वर्षा से नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोग परेशान डा. अविनाश राय 
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार अम्बेडकर नगर

जनपद अंबेडकरनगर के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमालपुर मुबारकपुर पिकार प्र.चिकित्साधिकारी राज.होम्योपैथिकचिकित्सालय ।अम्बेडकर नगर न्यूज : बाढ़ व स्वास्थ्य वर्तमान समय में देश प्रदेश में भारी वर्षा से नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोग परेशान डा. अविनाश राय 

आपको बता दें कि राज.होम्योपैथिकचिकित्सालय मुबारकपुर पिकार डा.अविनाश राय प्र.चिकित्साधिकारी पद कार्यरत हैं।डा.अविनाश राय ने बताया कि होम्योपैथिक दवा से इलाज कर मरीजों को ठीक किया है। होम्योपैथिक से दवा चला कर से मरीजों की बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है।और वही डा.अविनाश राय ने कहा बाढ़ एंव स्वास्थ्य वर्तमान समय में देश एवं प्रदेश में भारी वर्षा एवं नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोग परेशान ।अम्बेडकर नगर न्यूज : बाढ़ व स्वास्थ्य वर्तमान समय में देश प्रदेश में भारी वर्षा से नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोग परेशान डा. अविनाश राय 

हमारे देश एवं प्रदेश के बहुत से क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है जिस कारण वहां रह रहे ।आम जनमानस का जीवन अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गया है ,हम सभी जानते हैं कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। हम अपने आसपास कितना भी संसाधन बना लें परंतु इन प्राकृतिक आपदाओं को रोक पाना असंभव है परंतु आपदा में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर हम अपनी चुनौती को काफी कम कर सकते हैं ।बाढ़ के समय एक तरफ जहां हमारा जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है वही हमारे स्वास्थ्य पर सबसे बड़ा प्रभाव पड़ता है ऐसे में जहरीले जानवरों से भी मानव जाति को खतरा रहता है। अक्सर सर्पदंश के मरीज देखने को मिलते हैं ऐसे हालत में बिल्कुल भी ना घबराए और पास के अस्पताल से एएसवी की खुराक लेना चाहिए।बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में दूषित जल दूषित भोजन बीमारी का प्रमुख कारण बनता है। जिससे बचने की हेतु हमें हमेशा उबला पानी या क्लोरिनेटेड पानी प्रयोग में लाना चाहिए तथा बासी खाना एवं कटे फल सब्जियों का बिल्कुल प्रयोग नहीं करना चाहिए। बाढ़ का समय कीटाणु एवं विषाणु जनित बीमारियों के लिए स्वर्ण काल कहा जा सकता है इन बीमारियों में टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, हेपिटाइटिस ,कालरा प्रमुख रूप से है, जिन्हें फैलाने में मच्छरों ,मक्खियों का पूरा योगदान रहता है । मच्छरों से बचाव हेतु हमें अपने आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव के साथ ही साथ पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहन के रखना चाहिए ।और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग कर हम इन बीमारियों से खुद को बचा सकते है ।बीमारी की स्थिति में आस -पास कैंप एवं अस्पतालों से उचित सलाह और सुझाव के साथ दवाओं का प्रयोग करें उपरोक्त बीमारियों में कुछ होम्योपैथिक दवाई जैसे आर्सेनिक एल्बम, ब्रायोनिया, सिनकोना,यूपेटोरियम पर्फोरेटम, रसटाक्सीडेन्ड्रान बहुत ही कारगर सिद्ध होती हैं। जिन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से लक्षणों के आधार पर डॉ की सलाह से प्रयोग कर उचित स्वास्थ्य लाभ शीघ्रता से लिया जा सकता है क्योंकि हमारे आसपास जलभराव की स्थिति रहती है ।ऐसे में घरों में लगे विद्युत यंत्रों के उपयोग की स्थिति में ना होने पर सदा बन्द रखें और अपने आस पास प्रकाश का उचित प्रबंध अवश्य रखें ।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :बहरिया क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उप निर्वाचन-2022 में मतदाताओं को मतपत्र पर अधिमान अंग्रेजी अंकों में अंकित करना अनिवार्य
Next: Bihar news जल की नैसर्गिक आजादी को बचाए रखने हेतु नागरिक अधिकार संघर्ष समिति ने दिया धरना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.