Prayagraj News :ओवर स्पीडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वाले लोगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Prayagraj News :ओवर स्पीडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वाले लोगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिए निर्देश
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी से अनुपालन प्रगति की समीक्षा करते हुए जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की गयी प्रवर्तन की कार्रवाई व ओवर स्पीड़िंग रोकने के लिए क्या उपाय किए गए है, की जानकारी प्राप्त की।

IMG 20231123 WA0027बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा अक्टूबर माह-2023 में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित प्रवर्तन कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं उनके द्वारा बताया गया कि आगे भी इसी प्रकार के अभियान चलाये जाते रहेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अपर जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान ठीक ढंग से करने के साथ ओवर स्पीडिंग, रांग साइड ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है, जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने डिवाइडर पर पेंट व रिफ्लेक्टर लगाये जाने व टूटे हुए डिवाईडरों की मरम्मत कराये जाने के लिए कहा है।Prayagraj News :ओवर स्पीडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वाले लोगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिए निर्देश

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने लोगो के द्वारा अपनी सुविधानुसार तोड़े गए डिवाईडरों को विशेष रूप से चिन्हित कर उन्हें बंद कराने के लिए कहा है। उन्होंने साइन बोर्ड, स्पीड गन एवं कैमरा अनिवार्य रूप से लगाये जाने के निर्देश पीडब्लूडी, एनएच एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए है। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सड़क पर बनाये जाने वाले रम्बल स्ट्रिप को निर्धारित मानक के अनुरूप ही बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने गुड समैरिटेन की पहचान दुर्घटना स्थल से सम्बंधित थाने व अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर किए जाने के लिए कहा है। बैठक में आॅटो यूनियन के अध्यक्ष श्री विनोद चन्द्र दुबे के द्वारा फाफामऊ व सोरांव के मध्य स्थित रेलवे क्रासिंग पर डिवाइडर बनाये जाने व बांगड़ चैराहे के किनारे अवैध कब्जों को हटाने के साथ सवारी बैठाने हेतु देर तक रूकने वाले वाहनों को हटवाने का सुझाव दिया गया। आॅटो यूनियन के महामंत्री श्री रघुनाथ द्विवेदी के द्वारा सिविल लाइन बस अड्डा व अन्य स्थानों पर सड़क को तोड़कर बनाये गये अवैध कटों को बंद कराने के लिए कहा गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने उपस्थित लोगो को आगामी समय में कोहरे के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगणों के अलावा महामंत्री रमाकांत रावत, संगठन मंत्री शिवम रावत व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News