Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :महाकुंभ 2025 दृष्टिगत प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे विभिन्न कार्यों का मेला अधिकारी ,कुंभ मेला ने निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 31 January 2024
Prayagraj News: In view of Mahakumbh 2025, Fair Officer, Kumbh Mela inspected various works being done by Prayagraj Development Authority.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण मेला अधिकारी, कुंभ मेला, श्री विजय किरन आनंद द्वारा किया गया। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही 12 सड़कों का निरीक्षण किया तथा वहां पर कार्यों की प्रगति धीमी पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। कई सड़कों पर ड्रेन का कार्य चल रहा है जिसे उन्होंने मार्च 2024 तक अनिवार्य रूप से समाप्त करते हुए सभी सड़कों का काम भी मई 2024 तक खत्म करने के निर्देश दिए हैं।मेला अधिकारी ने सभी संबंधित अभियंताओं एवं ठेकेदारों को फरवरी 2024 तक के ड्रेनेज, जीएसईबी, एंक्रोचमेंट रिमूवल तथा पेड़ों को हटाने के कार्यों का लक्ष्य दे दिया है। दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष काम पूर्ण न होने पर संबंधित ठेकेदारों एवं अभियंताओं का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।Prayagraj News: In view of Mahakumbh 2025, Fair Officer, Kumbh Mela inspected various works being done by Prayagraj Development Authority.

12 सड़कें जिनका निरीक्षण आज किया गया व निम्नवत हैं-
1) झूंसी स्थित कटका तिराहे (नरेश गार्डेन) से झूसी बस स्टैण्ड तिराहे तक सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्गीकरण का कार्य।
2) झूंसी बस स्टैण्ड तिराहे से गंगा नदी तट तक सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्याकरण का कार्य।
3) झूंसी क्षेत्र में लोटस अस्पताल से कटका रोड तक सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्याकरण का कार्य।
4) अन्दावा चौराहा से सहसों चौराहा तक डिवाइडर पर ग्रीनरी विकसित करने एवं अनुरक्षण का कार्य।
5) झूंसी स्थित जी०टी० रोड (छतनाग रोड) से छतनाग घाट तक आर०सी०सी० रोड के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्याकरण का कार्य।
6) अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट नं 06 से संगम पेट्रोल पम्प क्रासिंग सोहबतियाबाग तक सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्याकरण का कार्य।
7) अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में पॉण्ड एवं बोटिंग का विकास कार्य।
8) स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से महात्मा गांधी मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य ।
9) मा० उच्च न्यायालय के सामने स्थित उपरिगामी सेतु के दोनों तरफ की सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्गीकरण का कार्य।
10) इविंग क्रिश्चियन कालेज से नुरुल्ला रोड तक सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्याकरण का कार्य।
11) कोठापार्चा चौराहे से रामभवन चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्गीकरण ।
12) कौठापार्चा चौराहे से थाना कीडगंज होते हुए नये यमुना ब्रिज तक सड़क का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्याकरण।Prayagraj News: In view of Mahakumbh 2025, Fair Officer, Kumbh Mela inspected various works being done by Prayagraj Development Authority.

Post navigation

Previous: Prayagraj News : विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में 210 युवाओं को मिला रोजगार
Next: Prayagraj News :उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग की फुटकर दुकानों की ई-लॉटरी का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-01 at 11.08.35 AM
  • Etawah
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Etawah News : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 1 June 2026
IMG-20260601-WA0012
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

Ambedkar Nagar News: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान

जनवाद टाइम्स 1 June 2026
IMG-20260531-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स 31 May 2026
IMG-20260531-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

बिहार न्यूज: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 31 May 2026

Latest News

  • Etawah News : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Ambedkar Nagar News: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान
  • बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • बिहार न्यूज: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर हुई चर्चा
  • Bihar News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजापाकर में निकाली गई जागरूकता रैली, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.