Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन एजेन्सियों व उड़नदस्तों द्वारा अवैध शराब, नकदी आदि की जब्ती संबंधी निर्देशों का किया जा रहा कड़ाई से अनुपालन

जनवाद टाइम्स 28 May 2024
Prayagraj News: Posters, banners and other publicity materials are being removed for effective implementation of Model Code of Conduct in the state.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन एजेन्सियों व उड़नदस्तों द्वारा अवैध शराब, नकदी आदि की जब्ती संबंधी आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।

Prayagraj News: In Uttar Pradesh, the instructions regarding seizure of illegal liquor, cash etc. are being strictly followed by the enforcement agencies and flying squads.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 01 मार्च से 27 मई, 2024 तक कुल 50480.33 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त किये गये। इसमें 9063.49 लाख रुपये नकद धनराशि, 5647.32 लाख रुपये कीमत की शराब, 24028.90 लाख रुपये कीमत की ड्रग, 2830.42 लाख रुपये कीमत की बहुमूल्य धातुएं, 6079.07 लाख रुपये कीमत के मुफ्त उपहार एवं 2831.12 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी।
आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 27 मई, 2024 को कुल 323.12 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग व नकदी आदि जब्त की गई। इसमें 5.90 लाख रुपये नकद धनराशि, 28.62 लाख रुपये कीमत की 10877.81 लीटर शराब, 153.77 लाख रुपये कीमत की 574183.80 ग्राम ड्रग, 120.38 लाख रुपये कीमत के 143301 मुफ्त उपहार एवं 14.44 लाख रुपये कीमत की 98319 अन्य सामग्री जब्त की गयी।

Prayagraj News: In Uttar Pradesh, the instructions regarding seizure of illegal liquor, cash etc. are being strictly followed by the enforcement agencies and flying squads.
27 मई, 2024 को प्रमुख जब्ती में जनपद झांसी की बबीना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1.12 करोड़ रुपये अनुमानित कीमत की 450000 ग्राम (450 किग्रा) ड्रग, जनपद गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 25.68 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 102750 ग्राम (102 किग्रा) ड्रग पकड़ी गयी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :हीटवेव से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश
Next: Prayagraj News :उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का किया जा रहा कड़ाई से अनुपालन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.