Prayagraj News :स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें-मण्डलायुक्त

Prayagraj News :स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें-मण्डलायुक्त
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरूवार को सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इण्टर कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोगो को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही आकर्षक एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिसमें छात्राओं के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्लोगन प्रदर्शित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों/स्कूलों की छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिला ग्राम इण्टर कालेज को प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में डीपी गर्ल्स इण्टर कालेज की निधि कुमारी को प्रथम स्थान, महिला सेवा सदन इण्टर की भावना भारतीया को द्वितीय स्थान तथा गौरी पाठशाला इण्टर कालेज की दिशा वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह से मेहंदी प्रतियोगिता में प्रयाग महिला विद्यापीठ इण्टर कालेज की शिवानी को प्रथम, क्रास्थवेट गर्ल्स इण्टर कालेज की आराध्या डे को द्वितीय तथा हिंदू महिला विद्यापीठ इण्टर कालेज की निशा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही साथ छात्राओं के द्वारा मतदान करने के लिए जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता गीत भी बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।IMG 20240126 WA0357

आयोजित कार्यक्रम में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आईकान को मोमेंण्टो देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाले आईकानों में श्री अनुपम परिहार, आर0जे0 गोविंद, सुश्री सोनाली चक्रवर्ती, श्री अजय गुप्ता, श्री संदेश मिश्रा, संजना अभिलेख शर्मा, श्री राजेन्द्र तिवारी, आर0जे0 निमेश है। आयोजित कार्यक्रम में मण्डलायुक्त के द्वारा कुछ नए मतदाताओं को ईपिक भी वितरित किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलायी।IMG 20240126 WA0356

इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने कहा कि स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं से राष्ट्रहित व देशहित में निष्पक्ष रूप से किसी से प्रभावित हुए बिना अपने मतदान का प्रयोग करने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को इसमें विशेष रूप से आगे आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रयागराज कानून का केन्द्र है और अपने पठन-पाठन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यहां मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक होना चाहिए, इसके लिए प्रत्येक निर्वाचनों में लोगो को बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा।Prayagraj News :स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें-मण्डलायुक्त

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगो को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म से ऊपर उठकर सभी लोग स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में अपनी सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सबका मतदान करना आवश्यक है। कहा कि मतदाता दिवस के अवसर पर आज छात्राओं के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु बनाये गये पोस्टर, रंगोली एवं मेहंदी बहुत ही आकर्षक एवं प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि आगे भी लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय ने मण्डलायुक्त महोदय, जिलाधिकारी महोदय एवं कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले आईकानों तथा छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अन्य लोगो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अधिकारी स्वीप श्री प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Trending News