Prayagraj News:पौधे का श्रृंगार होते हैं पुष्प-सुरेंद्र सिंह

Prayagraj News: Flowers are the decoration of plants – Surendra Singh
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश में गुणवत्ता युक्त पान प्रोत्साहन की योजना अंतर्गत औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्ति माननीय न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह जी द्वारा उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे का श्रृंगार उसका पुष्प होता है।

IMG 20251007 WA0063 पौधों को इस धरा पर लगाकर धारा का सिंगार किया जाता है तथा पौधे में निकलने वाले पुष्प उसे पौधे का श्रृंगार होते हैं इसके अलावा माननीय न्यायमूर्ति द्वारा पान उत्पादन करने वाले कृषकों को सलाह दी गई की पान पत्तों के बाजार को देख कर ही उन्हीं प्रजातियां के पान की खेती करें जिनकी मांग बाजार में अधिक हो और कीमत अच्छी मिले ।

तकनीकी सत्र में प्रसार निदेशालय कृषि विश्वविद्यालय नैनी के वैज्ञानिक डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा पान बरेजा के निर्माण तथा उसमें प्रयोग होने वाले संसाधनों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि पान की फसल को लगाने से पूर्व भूमि का शोधन बोर्ड मिश्रण से करना आवश्यक है जिससे कि पान में लगने वाले रोगों से बचाव किया जा सके, कीट विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अनुराग तायडे द्वारा पान में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान तथा उनके नियंत्रण के उपाय की जानकारी देते हुए बताया गया कि पान की फसल में सफेद मक्खी एवं मिली बैग कीट का प्रकोप अधिक होता है इसके नियंत्रण के लिए कीटनाशकों का एक निश्चित अनुपात पर प्रयोग करना चाहिए इसके अलावा नीम की खली का अर्थ अथवा नीम के तेल का प्रयोग लाभदायक होता है ।

Prayagraj News: Flowers are the decoration of plants – Surendra Singh

डॉ सर्वेंद्र कुमार द्वारा पान की फसल से अधिक उत्पादन लेने वाले बिंदुओं पर चर्चा की गई डॉ सर्वेंद्र कुमार द्वारा पान की फसल में ट्राइकोडर्मा के प्रयोग तथा रोग नियंत्रण की जानकारी दी गई इसके अलावा जिला उद्यान अधिकारी प्रयागराज के प्रतिनिधि लालजी पाल एवं मोहम्मद अयाज सिद्दीकी आदि द्वारा तकनीकी जानकारी दी गई कार्यक्रम का संचालन औद्योगिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी वी के सिंह द्वारा किया गया

Trending News