Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान में सफलता

जनवाद टाइम्स 7 October 2025
Lucknow News: Allahabad High Court's mediation mission for the nation is a success
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

सभी के लिए न्याय को त्वरित और सुलभ बनाना किसी भी न्याय वितरण प्रणाली का प्राथमिक लक्ष्य है। देश की विशाल जनसंख्या और लगातार बढ़ते विवादों के कारण न्यायपालिका पर बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी दिशा में, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सहयोग से ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता’ नामक विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया गया। यह अभियान 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक भारत के सभी तालुका न्यायालयों, जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालयों में लंबित मामलों के मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे हेतु 90 दिन का गहन अभियान था।Lucknow News: Allahabad High Court's mediation mission for the nation is a success

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय सिंह प्रथम ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस अभियान के उद्देश्यों को साकार करने के लिए अनेक कदम उठाए। उच्च न्यायालय में वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक अनादर, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, ऋण वसूली, विभाजन, बेदखली, भूमि अधिग्रहण और अन्य उपयुक्त मामलों की पहचान कर उन्हें मध्यस्थता हेतु भेजा गया। उच्च न्यायालय मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र, इलाहाबाद और इसकी लखनऊ पीठ में 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक 1,978 मामले भेजे गए, जिनमें से 100 मामलों का मध्यस्थता के माध्यम से समाधान हुआ।

उत्तर प्रदेश के जिला न्यायालयों में अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु नियमित ऑनलाइन वर्चुअल बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में जिला न्यायाधीश, विशेष कार्याधिकारी, सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी, पारिवारिक न्यायालयों, वाणिज्यिक न्यायालयों, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण और भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरणों के पीठासीन अधिकारी शामिल हुए। अभियान के दौरान जिला न्यायालयों में 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक 1,15,309 मामले मध्यस्थता के लिए भेजे गए, जिनमें से 13,250 मामलों का मध्यस्थता के माध्यम से निपटारा हुआ।

अभियान के दौरान आम जनता को प्रिंट, रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से मध्यस्थता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। पोस्टर और बैनर जिला न्यायालय परिसर और प्रवेश द्वारों पर प्रमुख स्थानों पर लगाए गए। साथ ही, सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों की सेवाएं उनके निवास जिलों में मध्यस्थ के रूप में ली गईं और अतिरिक्त अधिवक्ता मध्यस्थों की नियुक्ति की गई।Lucknow News: Allahabad High Court's mediation mission for the nation is a success

राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान की सफलता आम जनता को मध्यस्थता के महत्व के बारे में जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी और ए0डी0आर0 तंत्र के माध्यम से विवादों के सक्रिय समाधान के लिए प्रेरित करेगी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:पौधे का श्रृंगार होते हैं पुष्प-सुरेंद्र सिंह
Next: Lucknow News: उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.