Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा रोजगार मेले का आयोजन

Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा रोजगार मेले का आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय़, प्रयागराज परिसर में दिनांक 12.12.2023 एवं दिनांक 16.12.2023 को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इन मेलों में निजी क्षेत्र की लगभग 05-05 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी । विभिन्न कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इन मेलों में क्रमशः लगभग 300 एवं 300 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक /आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी प्रतिभागी अपना बाॅयोडाटा/रिज्यूम अपने साथ लेकर आयेंगे।Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा रोजगार मेले का आयोजन

अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते हंै। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा।Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा रोजगार मेले का आयोजन

Trending News