Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :पान की खेती करने पर मिलेगा ₹75000 का अनुदान डॉ चौधरी

जनवाद टाइम्स 29 September 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने कौंधियारा ब्लाक के पंवरी में बनाये गये गोशाला का किया निरीक्षण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज में आयोजित हो रहे दो दिवसीय संगोष्ठी एवं सेमिनार कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उप निदेशक उद्यान प्रयागराज मंडल प्रयागराज डॉ कृष्ण मोहन चौधरी द्वारा बताया गया कि 1500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पान बरेजा निर्माण करने एवं पान की खेती करने पर उद्यान विभाग से ₹75000 का अनुदान दिया जा रहा है ।

Prayagraj News :पान की खेती करने पर मिलेगा ₹75000 का अनुदान डॉ चौधरीपान की खेती करने वाले कृषकों को तकनीकी जानकारी देते हुए डॉ रामसेवक चौरसिया पूर्व प्रधान वैज्ञानिक सीएसआईआर लखनऊ द्वारा बताया गया कि पान का बरेजा बनाते समय भूमि उपचार एवं पान की बेल का उपचार मैनकोज़ेब दवा 3 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर 25 दिनों के अंतराल पर पान की क्यारियों पर छिड़काव करना चाहिए इसके अलावा प्रभावित पौधे और पत्तियों को तोड़कर एकत्र करके बरेजा से बाहर मिट्टी में दबा देना चाहिए अक्टूबर महीने में वर्षा समाप्त होने के बाद ₹10 क्षेत्र में हल्की गुड़ाई करके मिट्टी को खोलकर हवा लगने दें जिससे कि रोग बीमारियों का प्रकोप भी कम हो जाता है कृषि संस्थान प्रसार निदेशालय के वैज्ञानिक डॉ मुकेश पी एम द्वारा पान के रोगों से लड़ने के लिए बोर्डो मिश्रण तैयार करने की विधि किसानों को बताई गई इसके अलावा उद्यान विज्ञान विभाग कृषि संस्थान नैनी के उद्यान विशेषज्ञ डॉ अतुल यादव द्वारा पान के प्रसंस्कृत उत्पाद पर चर्चा करते हुए बताया गया कि पान के सुगंधित तेल का सेवन मुख के सुगंध के साथ-साथ मिष्ठान, पान की बर्फी, पान का लड्डू, पान का बीड़ा, पान का रसगुल्ला, आदि में भी प्रयोग किया जाता है इसके अलावा कॉन्फ्रेंसरी आइटम में भी पान की तेल की उपयोगिता बहुत अधिक होती है जिला उद्यान अधिकारी प्रयागराज नलिन सुंदरम भट्ट द्वारा विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई ।

Prayagraj News :पान की खेती करने पर मिलेगा ₹75000 का अनुदान डॉ चौधरीकार्यक्रम का संचालन औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज के प्रशिक्षण प्रभारी वीके सिंह द्वारा किया गया संचालन करते हुए श्री सिंह द्वारा बताया गया कि सेमिनार के द्वतीय दिवस में किसानों को हंडिया विकासखंड में हो रही पान की खेती का भ्रमण कराया जाएगा कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी कौशांबी सुरेंद्र राम भास्कर जिला उद्यान अधिकारी फतेहपुर श्याम सिंह जिला उद्यान अधिकारी प्रतापगढ़ के प्रतिनिधि इंद्रमणि यादव के अलावा बांदा कृषि विश्वविद्यालय के उद्यान विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुमार सिंह द्वारा अपने अनुभवों से किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई कार्यक्रम में कार्यक्रम में प्रयागराज प्रतापगढ़ कौशांबी फतेहपुर आदि के साथ साथ अन्य जनपदों के कुल 350 पान उत्पादकों एवं उद्यान प्रेमियों द्वारा भाग लिया गया

Post navigation

Previous: Prayagraj News :रोजगार मेले में 153 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Next: Bihar news नेपाल चितवन जंगल से भटकर आए हाथियों का झुंड चितवन और वीटीआर जंगल सीमा पर देखा गया 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.