Bihar news नेपाल चितवन जंगल से भटकर आए हाथियों का झुंड चितवन और वीटीआर जंगल सीमा पर देखा गया 

Bihar news नेपाल चितवन जंगल से भटकर आए हाथियों का झुंड चितवन और वीटीआर जंगल सीमा पर देखा गया 
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

वीटीआर जंगल मे पिछले दो महीने से डेरा जमाए नेपाल की चितवन नेशनल पार्क के हाथियों का एक झुंड वाल्मीकि आश्रम के वीटीआर जंगल के सीमाई क्षेत्र में देखा गया है । आश्रम सूत्र की माने तो हाथियों का झुंड कभी वीटीआर तो कभी नेपाल चितवन के जंगलों में आ जा रहे है।

IMG 20220929 WA0052वन प्रमंडल 2 के रेंजर रॉबिन आनंद ने बताया कि ज्यादा दिन गुजारने के कारण वीटीआर के जंगल मे भटक कर आए हुए हाथियों के झुंड को वीटीआर का जंगल भा गया है।इसलिए बार बार नेपाल चितवन जंगल से वीटीआर के जंगल मे चले आ रहे है । बतातें चलें कि पिछले दो माह से चितवन नेशनल पार्क जंगल के हाथी का एक ग्रुप वीटीआर जंगल में प्रवास कर रहा है । जो कभी वीटीआर जंगल सीमा को क्रॉस कर नेपाल जंगल एरिये में चला जाता है लेकिन फिर दुबारा वीटीआर के जंगल मे लौट आता है ।

Bihar news नेपाल चितवन जंगल से भटकर आए हाथियों का झुंड चितवन और वीटीआर जंगल सीमा पर देखा गया इसी क्रम में वाल्मीकि आश्रम के समीप के जंगल मे हाथी के ग्रुप को देखा गया है । फिलहाल वनकर्मियों के लिए राहत की बात है ।

You may have missed