Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रगति की मण्डलीय समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 1 May 2025
Prayagraj News: Divisional Commissioner reviewed the progress of health programs
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधी सभागार में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रगति की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियोें को शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News: Divisional Commissioner reviewed the progress of health programsमण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को प्रतिमाह कम से कम चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति से सम्बंधित रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने सीजेरियन आॅपरेशन की संख्या में कमी आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद फतेहपुर के सीएचसी खागा व प्रयागराज के सीएचसी कौड़िहार के अधीक्षक को चेतावनी देते हुए इसमें सुधार लाये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने वीएचएनडी सत्रों पर सभी आवश्यक संसाधनों की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।Prayagraj News: Divisional Commissioner reviewed the progress of health programs

मण्डलायुक्त ने बच्चों एवं गर्भवती माताओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। डिप्थीरिया, काली खांसी, बीसीजी सहित अन्य टीको का निर्धारित समय के अन्तर्गत बच्चों का टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाये। उन्होंने जनपद फतेहपुर में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्य में सुधार लाये जाने का निर्देश दिया है।Prayagraj News: Divisional Commissioner reviewed the progress of health programs

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने नियमित रूप से स्कूलों में बच्चों का परीक्षण कराये जाने तथा सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने एनयूएचएम के अन्तर्गत मण्डल के जनपदों मे रिक्त आशा व चिकित्साधिकारियों के पद यथाशीघ्र भरे जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को एम0ओ0आई0सी0 के माध्यम से एएनएम व आशा के कार्यों की निर्धारित प्रपत्र पर नियमित रूप से समीक्षा करने तथा निष्क्रिय आशा व एएनएम का चिन्हीकरण कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है। क्वाॅलिटी एशोरेंस कार्यक्रम के अन्तर्गत इंटरर्नल असेसमेंट गैप की समीक्षा कराते हुए सक्षम पोर्टल पर अभिलेख अपलोड़ कराये जाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर निदेशक स्वास्थ्य सहित सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:सांस्कृतिक संबंधों के विकास के लिए मुक्त विश्वविद्यालय ने आईसीसीआर से मिलाया हाथ
Next: Prayagraj News:माननीय जनपद न्यायाधीश ने 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.