Prayagraj News: मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज का किया निरीक्षण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

Prayagraj News: Divisional Commissioner inspected the under-construction six-lane bridge and gave instructions to complete it within the stipulated time frame.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को मलाक हरहर से बेली तक बन रहे सिक्स लेन ब्रिज के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Prayagraj News: Divisional Commissioner inspected the under-construction six-lane bridge and gave instructions to complete it within the stipulated time frame. मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्था एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया, प्रा0लि0 को सिक्स लेन ब्रिज के निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मलाक हरहर से निर्माणाधीन पुल के नीचे से होते हुए गंगा जी की धारा के किनारे तक जाकर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और एक-एक कार्यों के बारे में सहायक अधिशाषी अभियंता सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय श्री वरूण वार्ष्णेय से जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता के द्वारा बताया गया कि ईपी-4 पिलर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और समय से इसका निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। उनके द्वारा बताया गया कि पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य जून-2026 निर्धारित किया गया है। मण्डलायुक्त ने पिलर के निर्माण कार्य के साथ पिलर के ऊपर बन रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को पिलर के साथ-साथ अन्य कार्यों को भी निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने के लिए और क्या-क्या उपाय किए जा सकते है, इसके बारे में उन्होंने सेतु निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं को स्थल का नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए जो भी और आवश्यक व्यवस्था की जा सकती है, उसके बारे में निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था को अवगत कराते हुए एवं उनसे समन्वय बनाते हुए निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है।

मण्डलायुक्त ने मेला प्राधिकरण को भी नियमित रूप से पुल के निर्माण कार्य की मानीटरिंग करते हुए प्रगति की समीक्षा करते रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के लिए जो समयसीमा निर्धारित की गयी है, उसी समय सीमा के अन्तर्गत कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, इसके लिए यदि अतिरिक्त संसाधन की आवश्यकता हो, तो कार्यदायी संस्था उसको भी सुनिश्चित करते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित हो। मण्डलायुक्त ने सेगमेंट के निर्माण कार्य की प्र्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी कार्यों को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।Prayagraj News: Divisional Commissioner inspected the under-construction six-lane bridge and gave instructions to complete it within the stipulated time frame.

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद प्रसाद, उपजिलाधिकारी मेला श्री विवेक शुक्ला, उपजिलाधिकारी श्री अभिनव उपाध्याय, सेतु निगम, जल निगम एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News