Lucknow News :जिला कारागार आजमगढ़ के अधीक्षक श्री आदित्य कुमार निलंबित

Lucknow News :जिला कारागार आजमगढ़ के अधीक्षक श्री आदित्य कुमार निलंबित
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जिला कारागार आजमगढ़ के अधीक्षक श्री आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके विरुद्ध वित्तीय अनियमितताओं और अपने पदीय कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन में विफल पाए जाने के कारण की गई है।Lucknow News :जिला कारागार आजमगढ़ के अधीक्षक श्री आदित्य कुमार निलंबित

यह जानकारी अपर महानिरीक्षक कारागार श्री धर्मेन्द्र सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि जिला कारागार, आजमगढ़ के केनरा बैंक खाता से जनवरी 2024 से 10 अक्टूबर, 2025 के बीच विभिन्न चेकों के माध्यम से धनराशि अवैध रूप से आहरित की गई। उन्हें इस वित्तीय अनियमितता के लिए प्रथमदृष्टया उत्तरदायी पाया गया है।Lucknow News :जिला कारागार आजमगढ़ के अधीक्षक श्री आदित्य कुमार निलंबित

इस गंभीर अनियमितता के दृष्टिगत श्री आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबंध किया गया है।

Trending News