Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 19 July 2023
Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैैठक में जिलाधिकारी ने जहां पर भी दुर्घटनाएं हो रही है या हुई है, वहां पर साइनेज, रम्बल स्ट्रीप, ब्रेकिंग लाइट, स्पीड-ब्रेकर जो आवश्यक हो, लगाये जाने के निर्देश दिए। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने जानकारी ली कि सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं कहां पर हुई है। उन्होंने एक टीम का गठन कर रिपोर्ट देने को कहा है।

IMG 20230719 WA0026

जिलाधिकारी ने बगहा क्रासिंग पर एन0एचआई0 के साइट अभियंता और यातायात निरीक्षक दोनो को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर 04 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है। हबूसा मोड़-हण्डिया रोड पर अधिशाषी अभियंता-4 लोक निर्माण विभाग एवं अपर डीसीपी यातायात दोनों को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर 4 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है। जिलाधिकारी ने कावंड़ियों के मार्गों का भी निरीक्षण कर बिजली, सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। सोरांव में ए0आ0टी0ओ0 अल्का शुक्ला एवं स्थानीय थाना एवं सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सीडी-3 निरीक्षण कर अपनी आख्या 3 दिनों में देने के लिए कहा है। उन्होंने ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट व गलत दिशा में वाहन चलाने वालो पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश डी0सी0पी0 यातायात को दिया है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्नजिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों में सड़क सुरक्षा का जागरूकता अभियान चलाये जाने एवं स्कूल के बसों की फिटनेस एवं स्कूल वाहन चालकों को प्रशिक्षण के लिए वर्कशाप का आयोजन किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए आपात कालीन सेवा का भी निरीक्षण कर 3 दिनों में रिपोर्ट आख्या प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने किन-किन हाॅस्पिटलों में प्रशिक्षण कराया गया है तथा क्या-क्या उपकरण उपलब्ध है, उसकी सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है तथा एम्बुलेंस की रिपोर्टिंग टाइम क्या है, की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने हीट एण्ड रन दुर्घटनाओं में उपजिलाधिकारियों से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस अवसर पर डी0सी0पी0 यातायात श्री अभिनव त्यागी, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, एडीसीपी यातायात, एआरटीओ श्रीमती अल्का शुक्ला, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अन्य अधिकारीगणों सहित आॅटो यूनियन के अध्यक्ष श्री विनोद चंद्र दुबे एवं महामंत्री श्री रघुनाथ द्विवेदी, उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 सांसद फूलपुर ने कर्नलगंज इण्टर कालेज में किया वृक्षारोपण एवं बाल पौध रोपण भण्डारा
Next: Prayagaraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 जुलाई एवं 15 अगस्त को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.