Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित सम्पन्न
रिपोर्ट विजय कुमार
जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं सेवा पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित बाल विकास परियोजनाओं, पोषण टैक्कर एप पर फीडिंग, आंगनबाड़ी केन्द्रों के विद्युतीकरण, सीडीपीओ कार्यालय कोरांव के निर्माण कार्य की प्रगति, टीएचआर का वितरण, हॉटकुक्ड मील, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ट्रेनिंग, एनआरसी एडमिशन एवं बेड की उपलब्धता, ईसीसीई किट, नए आंगनबाड़ी केन्द्रों का प्रस्ताव भेजे जाने आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ व सुपरवाईजरों की विशेष प्रशिक्षण कराये जाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां टीएचआर के वितरण में कोई समस्या आ रही हो, उसका निराकरण कराते हुए वितरण करायें। बैठक में जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण टैªकर एप पर फीडिंग करने के लिए प्रशिक्षित किए जाने एवं उनके द्वारा फीडिंग की सुपरवाइजर के माध्यम से क्रास चेकिंग कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि फीडिंग में कहीं अंतर पाया जाये, तो सम्बंधित के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ को प्रस्ताव समय से भेजे जाने, बीएचएनडी की ट्रेनिंग अवश्य कराये जाने व पोषण टैक्कर एप पर 100 प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने के साथ फीडिंग की रैण्डमली जांच कराये जाने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आशु पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक श्री अशोक कुमार मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह, डीपीआरओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।