Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 11 October 2022
Prayagraj News :जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निरंतर फील्ड पर भ्रमणशील रहकर कराये जा रहे निर्माण कार्यों का अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने भ्रमण डायरी को भी अद्यतन करते रहने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने अपूर्ण रिपोर्ट एवं कार्यों में उदासीनता बरतने पर अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंता जल निगम को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। अमृत सरोवर के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की जांच कराये जाने के निर्देश दिए है। सेतु निगम, नमांमि गंगे, गंगा प्रदूषण नगरीय, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं है।

IMG 20221011 WA0018
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एसटीपी नैनी, फाफामऊ एवं झूंसी के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने नमामि गंगे के द्वारा कराये जा रहे सीवरेज के कार्यों में रोड कटिंग एवं उसके रिस्टोरेशन के कार्य की पूर्णतः का टीम बनाकर सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा किए गए कार्यों का टीम बनाकर सत्यापन कराये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा कीइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक एवं डेंगू नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: Bihar news बेलबाग काॅलोनी में युवक की मौत के बाद शव के साथ आगजनी व सड़क अवरूद्ध कर प्रर्दशन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.