Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बेलबाग काॅलोनी में युवक की मौत के बाद शव के साथ आगजनी व सड़क अवरूद्ध कर प्रर्दशन

जनवाद टाइम्स 11 October 2022
Bihar news बेलबाग काॅलोनी में युवक की मौत के बाद शव के साथ आगजनी व सड़क अवरूद्ध कर प्रर्दशन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर थाना क्षेत्र के बंगाली काॅलोनी स्थित बेलबाग चौक पर सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने उदय देवनाथ के शव के साथ सड़क जाम कर आगजनी किया। जिससे घंटो मार्ग अवरूद्ध रहा। प्रदर्शनकारी मौत के दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे थे। वहीं घटनास्थल पर दो थानों की भारी पुलिस बल दंडाधिकारी के साथ पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते हुए आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे रहें।IMG 20221011 WA0041

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि 9 अक्टूबर के रात्रि 9 बजे राहुल कुमार उर्फ रामक्षत्रि एवं लेदर फैक्ट्री के नीडू सिंह दो चुनावी प्रत्याशी व समर्थकों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसके पश्चात 10 अक्टूबर के सुबह काॅलोनी के ही एक घर में पंचायती हुई। जहाँ पंचायती में राहुल कुमार उर्फ रामक्षत्रि के मित्र बेलबाग के ही उदय देवनाथ उम्र 45 वर्ष को भी बुलाया गया। जहाँ पंचायती के दरम्यान कुछ बात ज्यादा बढ़ गई और मारपीट के साथ धमकी तक उदय देवनाथ को विरोधी गुट ने दे दिया। जिसके पश्चात धमकी व मारपीट में उदय देवनाथ की स्थिति अचानक खराब हो गई। जिसे आनन फानन में जीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ उसके बिगड़ती स्थिति के बाद 10 अक्टूबर के रात 9 बजे जीएमसीएच के द्वारा रेफर कर दिया गया। जिसके उपरांत परिजनों ने उसे रहमानिया हाॅस्पिटल, मोतिहारी में भर्ती कराया। जहाँ 11 अक्टूबर के सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई।IMG 20221011 WA0041

मौत की सूचना जैसे ही काॅलोनी में आई स्थानीय लोग आक्रोशित होकर उग्र हो गए। और जब शव बेतिया पहुंचा तो सभी ने सैकड़ों की संख्या में जुटकर सड़क जाम कर आगजनी कर दोषियों पर कार्यवाही करते हुए एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। जिसके उपरांत नगर थाना और मुफ्फसिल थाना के प्रभारी पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को नियंत्रित कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब जाकर काफी मशक्कत के बाद सड़क के जाम को हटाया गया।

मृतक उदय देवनाथ के परिवार में पत्नी और एक लगभग 14 वर्ष की बेटी है। उदय देवनाथ के घर में ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपेयरिंग की दुकान थी और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके मौत के पश्चात उसके पत्नी और बेटी के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।Bihar news बेलबाग काॅलोनी में युवक की मौत के बाद शव के साथ आगजनी व सड़क अवरूद्ध कर प्रर्दशन

हालांकि स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस पूरे घटना प्रकरण में डिजिटल एक नंबरी लाॅटरी और शराब की बिक्री मुख्य वजह है जिसके कारण मारपीट की घटना हुई। साथ ही जो इन धंधों में संलिप्त है उनकी पुलिस से अच्छी सम्पर्क भी है जिसके कारण कार्यवाही में कोताही भी बरती जा सकती है। काॅलोनी के लोग शराब की सूचना देते हैं पर कारोबारियों का प्रभाव अधिक होने के कारण शिकायतें अपना दम तोड़ देती हैं। ऐसे में उदय देवनाथ की मौत का इंसाफ मिलेगा या नहीं यह प्रश्न वाचक बना हुआ है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की
Next: Bihar news…….और जन्दाहा की धरती पर “नेताजी”जब उतरे थे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.