Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कोआर्डिनेशन की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 28 June 2024
Prayagraj News: District level narco coordination meeting concluded under the chairmanship of District Magistrate  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण व नशा मुक्ति के सम्बंध में प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तरीय नार्को कोआर्डिनेशन की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालयों में नशे के प्रति छात्रों को जागरूक किए जाने हेतु अपर जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्ययोजना बनाकर माह जुलाई से प्रत्येक माह में जनपद के एक-चौथाई विद्यालयों में भाषण, निबंध, क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन व प्रार्थना स्थल पर नशा मुक्ति की शपथ दिलाये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News: District level narco coordination meeting concluded under the chairmanship of District Magistrate

 जिलाधिकारी ने आगामी नार्को कोआर्डिनेशन की बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी व समाज कल्याण अधिकारी को उपस्थित रहने व कालेजों में नशा मुक्ति के सम्बंध में जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्वरूपरानी मेडिकल कालेज में स्थापित 10 बेड के डिएडिक्शन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि व्यसनियों की काउंसलिंग किए जाने एवं साथ-साथ भर्ती कर भी इलाज किया जाये। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी उपजिलाधिकारियों से अपनी तहसीलों में अधिकारियों व लेखपालों के माध्यम से लगातार चेकिंग व मादक पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के सम्बंध में जन-जागरूकता अभियान चलाते रहने के लिए कहा है, जिससे कि कोई व्यक्ति मादक पदार्थों का दुरूपयोग व खेती न करें। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर से ड्रग मूवमेंट, सेंसिटिव रूट की जानकारी व उपयोग की सूचना को पुलिस विभाग से साझा करने के लिए कहा है। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को नशे के रूप में प्रयुक्त की जा सकने वाली सभी दवाईयों की सूची प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध कराये जाने के साथ मेडिकल स्टोर पर ऐसी दवाओं की बिक्री का रिकार्ड रजिस्टर बनाये जाने व डाक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना प्रतिबंधित मादक पदार्थ, इंजेक्शन, सिरप की बिक्री न होने पाये, यह सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के प्रति जागरूकता हेतु अभियान चलाये जाने व ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली प्रत्येक बैठक में इसके दुष्परिणामों के बारे में चर्चा किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने आबकारी विभाग को अवैध शराब को बनाने व बिक्री पर रोक लगाये जाने हेतु लगातार छापेमारी की कार्यवाही करते रहने के लिए कहा है। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अपने संस्थाओं में नशे के प्रति जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित कराये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News: District level narco coordination meeting concluded under the chairmanship of District Magistrate

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, डीसीपी श्री अभिषेक भारती सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News साइबर अपराधियों का हब बना पश्चिम चंपारण का मझौलिया व नौतन
Next: Agra News: छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.