Prayagraj News :माननीय राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों के अधिकारों और हकदारियों के उलंघन और वंचित होने संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय पीठ /शिविर आयोजित

Prayagraj News :माननीय राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों के अधिकारों और हकदारियों के उलंघन और वंचित होने संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय पीठ /शिविर आयोजित
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों के अधिकारों और हकदारियोंं के उल्लंघन और वंचित होने से सम्बन्धित शिकायतों के निराकरण के लिए मा0 सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षता जनपद में जिला स्तरीय पीठ/शिविर दिनाॅक 22-12-2023 को जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।IMG 20231213 WA0043

इसके अतिरिक्त आयोजन के दो दिन पूर्व से मा0 आयोग के दो प्रतिनिधि भी जनपद में उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय पीठ/शिविर के आयोजन के दौरान विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिसमें बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं/शिकायतों का निस्तारण व उन्हें योजनाओं से जोड़े जाने की कार्यवाही की जायेगी।

Prayagraj News :माननीय राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों के अधिकारों और हकदारियों के उलंघन और वंचित होने संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय पीठ /शिविर आयोजितशिविर के दौरान दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये जाने, आधारकार्ड बनाये जाने, स्वास्थ्य जाॅच किये जाने, बच्चों के बैंक खाता खोले जाने तथा उन्हें योजनाओं से जोडे़ जाने इत्यादि की कार्यवाही की जायेंगी तथा बच्चों के अधिकारों के हनन से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण की भी कार्यवाही मा0 आयोग द्वारा की जायेगी। उक्त तैयारियों के सम्बन्ध में आज दिनाॅक 12-12-2023 को अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में सम्बन्धित विभागों की बैठक संगम संभागार में आयोजित कर उनके दायित्वों के सम्बन्ध में आवष्यक निर्देश दिये गये।

Trending News