Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाता दिवस की दिलायी शपथ

Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाता दिवस की दिलायी शपथ
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने संगम सभागार में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलायी।Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाता दिवस की दिलायी शपथ

‘‘ हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें’’।

।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुवंर पंकज, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार सहित सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Trending News