Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : प्रभारी मंत्री

जनवाद टाइम्स 25 January 2023
Bihar. News विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : प्रभारी मंत्री
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

ललित कुमार यादव, माननीय मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना एवं जिले में संचालित अन्य सभी योजनाओं की अद्यतन प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आज समाहरणालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी।IMG 20230125 WA0078

इस अवसर पर लोकसभा सांसद, संजय जायसवाल, राज्यसभा सांसद, सतीश चन्द्र दुबे, विधायक, राम सिंह, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ रिंकू सिंह, नारायण प्रसाद, श्री विनय बिहारी, वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्रीमती रेणु देवी, श्रीमती भागीरथी देवी, श्रीमती रश्मि वर्मा, विधान पार्षद, भीष्म सहनी, सौरभ कुमार सहित जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा, पुलिस अधीक्षक, बगहा, किरण कुमार गोरख जाधव, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा प्रभारी मंत्री को पूर्व के बैठकों में उठाये गये मुद्दों की कार्यवाही से अवगत कराया गया। साथ ही जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराया गया।

प्रभारी ने कहा कि जीएमसीएच सहित जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति त्वरित गति से सुधारने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संस्थानों में रोस्टर वाइज प्रतिनियुक्त डॉक्टर, नर्सेंज तथा अन्य कर्मियों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। मरीजों तथा उनके परिजनों को दी जाने वाली दवाईयां तथा अन्य सुविधाएं उन्हें हर हाल में मयस्सर हो, इसे सुनिश्चित किया जाय।

विधायक द्वारा उठाये गये मुद्दे पर उन्होंने निर्देश दिया कि वाल्मीकिनगर में सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में एमबीबीएस डॉक्टर, नर्स आदि की तैनाती की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि पर्यटन को लेकर बहुत सारे पर्यटक वाल्मीकिनगर में आते हैं, इस कारण यह अत्यंत ही आवश्यक है।

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध निजी क्लिनिक एवं नर्सिंग होम का संचालन नहीं होने पाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। अवैध निजी क्लिनिक एवं नर्सिंग होम के विरूद्ध नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जाय तथा नियमानुकूल कार्रवाई की जाय।

विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्य प्रगति संतोषजनक है। इसे और अधिक तीव्रता के साथ क्रियान्वित किया जाय ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास का कार्य किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए। बाधित करने वाले अधिकारियों, कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाय।

प्रभारी मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि सरकारी विद्यालयों का अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए विद्यालयों को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाय। साथ ही भवनहीन एवं भूमिहीन विद्यालयों हेतु मिशन मोड में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय तथा भवन निर्माण हेतु अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के कल्याण एवं उत्थान की दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। किसानों का शोषण किसी भी परिस्थिति में नहीं होने पाएं, इसका विशेष ख्याल रखा जाय। किसानों के हितों की रक्षा के लिए एक समिति की गठन किया जाय, जो किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने में अहम भूमिका निभाएगी।

माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला बाढ़ प्रभावित जिला है, इसलिए बाढ़ निरोधी कार्य द्रुत गति से कराना सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि वैसे भूमिदाता जो विद्यालय, अस्पताल, कब्रिस्तान आदि के लिए अपनी भूमि दान में देना चाहते हैं, उन्हें दान प्रक्रिया में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसे सुनिश्चित किया जाय। ऐसे भूमिदाता के साथ मधुर व्यवहार करते हुए उनसे भूमि ली जाय तथा उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया जाय।

माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन हो, इसे सुनिश्चित किया जाय। विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। माननीय विधायक के प्रश्न पर उन्होंने निर्देश दिया कि उद्घाटन, शिलान्याय वाले स्थल पर विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए शिलापट्ट का अधिष्ठापन कराया जाय। किसी भी माननीय के द्वारा इस प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए, इस हेतु कार्यकारी एजेंसी विशेष ध्यान देंगी।

इस अवसर पर सांसद, संजय जायसवाल, सतीश चन्द्र दुबे, विधायक, राम सिंह, विनय बिहारी, वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ रिंकू सिंह, श्रीमती भागीरथी देवी, श्रीमती रश्मि वर्मा द्वारा सड़क, बांध, कटाव, पुल-पुलिया, शिक्षा, कब्रिस्तान घेराबंदी, विद्युत, गन्ना (घटतौली, मूल्य निर्धारण) आदि से संबंधित विषयों से माननीय प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया।Bihar. News विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री द्वारा जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया कि माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गये विभिन्न मुद्दों पर त्वरित गति से नियमानुकूल कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया गया कि दिये गये निर्देशों का विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप त्वरित गति से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करने के साथ समीक्षात्मक बैठक समाप्त हुयी।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाता दिवस की दिलायी शपथ
Next: Ambedkar Nagar News- निर्वाचक नामावली को आधार से लिंक करवाने पर प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.