Prayaagraj News :डा0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास(बालक) में निर्धन मेधावी छात्रों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Prayaagraj News :उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद् लखनऊ द्वारा संचालित सेकेन्डरी ,सीनियर सेकेण्डरी आवेदन फार्म भरने की अन्तिम तिथि 7 फरवरी
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धन मेधावी छात्रों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्नातक छात्रों हेतु संचालित डा0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास(बालक) चाॅदपुर सलोरी में स्नातक छात्रों के 70 प्रतिशत सीटों पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा 30 प्रतिशत सीटों पर अन्य पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्रों के प्रवेश के लिये पुनः आवेदन पत्र आमन्त्रित किया जा रहा है।Prayaagraj News :डा0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास(बालक) में निर्धन मेधावी छात्रों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ रहने के कारण शैक्षिक सत्र 2022-23 में नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रविष्टि वे छात्र जिन्होंने 10$2 परीक्षा-2022 में उत्तीर्ण किये हो एवं सी0यू0टी0 काॅमन परीक्षा उत्तीर्ण एवं स्नातक पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण छात्र छात्रावास कार्यालय से दिनांक 27.01.2023 से दिनांक 31.01.2023 तक अपनी फीस रसीद एवं सी0यू0टी0 अंकपत्र दिखाकर प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे गये आवेदन पत्र सभी संलग्नकों के साथ सम्बन्धित डीन विद्यार्थी कल्याण/ प्राचार्य से प्रमाणित कराके दिनांक 01.02.2023 तक सम्बन्धित छात्रावास कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं।Prayaagraj News :डा0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास(बालक) में निर्धन मेधावी छात्रों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री त्रिनेत्र कुमार सिंह ने दी है।

You may have missed