Bihar News :  बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन का 10 वा राज्य सम्मेलन बेतिया में संपन्न

Bihar News: 10th State Conference of Bihar Provincial Agricultural Laborers Union held in Bettiah
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन का दसवां बिहार राज्य सम्मेलन सारंगधर पासवान नगर , लाल बाजार सुंदरमल धर्मशाला बेतिया में आज संपन्न हो गया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के महासचिव बी बैंकट ने कहा कि आज संघर्ष खड़ा करने का समय है । संघर्ष शासक वर्ग की सांप्रदायिकता के खिलाफ , संघर्ष महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ , संघर्ष कारपोरेट जगत की लूट के खिलाफ , संघर्ष महिला उत्पीड़न , दलित उत्पीड़न के खिलाफ , संघर्ष खेत मजदूरों की मजदूरी में इजाफा के लिए , संघर्ष सामाजिक ताना-बाना की रक्षा के लिए ,देश के संविधान की रक्षा एवं जनतंत्र की हिफाजत के लिए ।Bihar News: 10th State Conference of Bihar Provincial Agricultural Laborers Union held in Bettiah

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में भाजपा के हाथ से सरकार छीनी गई है और महागठबंधन की सरकार बनाकर बिहार ने पूरे देश के किसानों मजदूरों तथा जनवाद पसंद लोगों को एक नई दिशा देने का काम किया है ।लेकिन जो बिहार सरकार भूमिहीन गरीबों को 5 डिसमिल जमीन देने का वादा किया । 10 लाख नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया है । उसे अविलंब पूरा करे ।

Bihar News: 10th State Conference of Bihar Provincial Agricultural Laborers Union held in Bettiah
सम्मेलन का अभिनंदन करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है। किसान अपना धान औने पौने दाम में बेच रहे हैं। एम एस पी पर खरीदारी नहीं हो रही है । किसानों के जमीन के कारपोरेटीकरण के विरुद्ध , एम एस पी को कानूनी दर्जा देने , स्वामीनाथन आयोग के अनुशंसाओं को लागू करने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर 13 महीने तक चला ऐतिहासिक आंदोलन ने हमें संघर्ष का रास्ता दे दिया है और यह भी बतला दिया है कि एकजुट आंदोलन ही इस सांप्रदायिक और निरंकुश शासन को गद्दी से उतार शक्ति है ।
सम्मेलन का अभिनंदन बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव , जनवादी लेखक संघ के संयुक्त सचिव अनिल अनल, जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के महासचिव मुना प्रसाद , बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष नीलेश झा, स्वागत समिति के अध्यक्ष चांदसी प्रसाद यादव , स्वागत सचिव प्रभुनाथ गुप्ता ने किया। सम्मेलन को सफल बनाने में म. हनीफ , सुशील श्रीवास्तव, नीरज बरनवाल , हरेंद्र प्रसाद , म. वहीद , रामा यादव , प्रकाश वर्मा , जगरनाथ यादव , महाफुज , सहीम , बबलू आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

You may have missed