Prayagraj News:नाव पलटने से नदी की धारा में फंसे सभी 12 व्यक्तियों को एन0 डी0 आर0 एफ0 व राजस्व विभाग की तत्परता से सकुशल बचाया गया

Prayagraj News: Selected candidates should ensure admission in Government Industrial Training Institute Naini by 24 September  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक-17.09.2024 को ग्राम-धरमपुर उर्फ घुरवा परगना सिकन्दरा थाना-थरवई तहसील फूलपुर जनपद प्रयागराज के गंगा नदी के कछारी क्षेत्र में 12 व्यक्ति मछली पकड़ने गये थे।

Prayagraj News:नाव पलटने से नदी की धारा में फंसे सभी 12 व्यक्तियों को एन0 डी0 आर0 एफ0 व राजस्व विभाग की तत्परता से सकुशल बचाया गया अतिवृष्टि एवं तेज हवाओं के कारण लगभग 10.30 बजे उनकी नाव तेज लहरों में फंस कर पलट गयी और वह लोग नदी की धारा में फंस गये। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही एन0डी0आर0एफ0 टीम के प्रभारी, अनिल कुमार तथा श्री तपन मिश्र, उप जिलाधिकारी फूलपुर को मौके पर बचाव कार्य हेतु भेजा गया।

Prayagraj News:नाव पलटने से नदी की धारा में फंसे सभी 12 व्यक्तियों को एन0 डी0 आर0 एफ0 व राजस्व विभाग की तत्परता से सकुशल बचाया गयाएन0डी0आर0एफ0 तथा राजस्व विभाग की तत्परता से उक्त सभी 12 व्यक्तियों को सकुशल बचा लिया गया। जिनको प्राथमिक उपचार के उपरांत स्वस्थ्य होने की दशा में घर भेजा दिया गया। जिनका विवरण निम्नवत् है:-
1. छंगू पुत्र रामकिशोर, ग्रा0 पैगम्बरपुर
2. अजयपाल पुत्र शीतल, ग्रा पैगम्बरपुर
3. सदाशिव पुत्र अमृतलाल, ग्रा0 माधवपुर
4. सुभाष पुत्र शीतल ग्रा0 पैगम्बरपुर।
5. राजकुमार पुत्र राजाराम, ग्रा0 पैगम्बरपुर
6. विजय पुत्र जवाहिर, ग्रा0 पैगम्बरपुर
7. विजय पुत्र मित्तल ग्रा0 पैगम्बरपुर
8. छोटू पुत्र खिचडीलाल, ग्रा0 शिवगढ़।
9. कलाऊ पुत्र रामकिशोर, ग्रा0 पैगम्बरपुर।
10. अवधेश पुत्र मुदल, ग्रा0 पैगम्बरपुर।
11. समशेर बहादुर पुत्र मुदल, ग्रा0 पैगम्बरपुर।
12. महेश कुमार पुत्र रामलखन ग्रा0 पैगम्बरपुर।

Trending News