Prayagraj News :जनपद अयोध्या में 16 नवंबर से 06 दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी जारी

Prayagraj News :जनपद अयोध्या में 16 नवंबर से 06 दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी जारी
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

 जनपद अयोध्या में 16 नवंबर 2022 से 06 दिसंबर 2022 तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। कर्नल/निदेशक भर्ती ने बताया है कि जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन, आधार इनरोलमेंट आई0डी0 से किया है, उन्हें मूल ई0आई0डी0 स्लिप लाना अनिवार्य है।

IMG 20220927 WA0026जिसके बिना उन्हें रैली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रैली में अभ्यर्थियों को मोबाइल का प्रयोग करना मना है, सभी अभ्यर्थी अपना आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल लेकर आएंगे, जिसे स्विच ऑफ की हालत में रखा जायेगा। अभिलेखों की जांच के दौरान प्रार्थना पत्र में भरे गये डाटा तथा अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर अभ्यर्थियों को निकाल दिया जाएगा तथा जन्मतिथि से छेड-छाड़ करने पर अभ्यर्थियों को निकाल दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी कोविड-19 डबल वैक्सीनेेशन प्रमाण-पत्र भी लेकर आयेगें। उन्होंने बताया है कि सभी अभ्यर्थी डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में स्थित रैली ग्राउंड में नाका पोस्ट गेट से ही प्रवेश करेंगे, अन्य किसी गेट से प्रवेश वर्जित है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी किसी दलाल के झूठे झांसे में न आयें, भर्ती प्रक्रिया का प्रोसीजर पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड तथा फूल प्रूफ है।

Prayagraj News :जनपद अयोध्या में 16 नवंबर से 06 दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी जारीअभ्यर्थी दलालों के बहकावे में आकर बहुमूल्य राशि व्यर्थ न करें। अभ्यर्थी नकली एडमिट कार्ड/मार्कशीट अन्य अभिलेखों का इस्तेमाल करके रैली में प्रवेश करने की कोशिश न करें, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से यह पकड़ में आ जायेंगा तथा अभ्यर्थी को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

You may have missed