Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:उपकर संग्रहण पोर्टल के उपयोग तथा पोर्टल के संबंध में जागरूकता के उद्देश्य से गोष्ठी का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 20 December 2023
Prayagraj News:मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण का आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

’’उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, (नियोजन एवं सेवा शर्त विनियमन) अधिनियम-1996 के अन्तर्गत आवर्त स्थापनों का अधिष्ठान पंजीयन कराने एवं भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम-1996 के अन्तर्गत शत-प्रतिशत उपकर संग्रहण की कार्यवाही कराये जाने तथा उपकर जमा करने की प्रक्रिया ’’ईज आॅफ लिविंग’’ एवं ’’ईज आॅफ डुईंग’’ की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की दिशा में मा0 मंत्री जी श्रम एवं सेवायोजन के कर कमलों द्वारा दिनांक 30.11.2023 को उपकर संग्रहण पोर्टल ( cessupbocw.in )का शुभारम्भ किया गया।

Prayagraj News:उपकर संग्रहण पोर्टल के उपयोग तथा पोर्टल के संबंध में जागरूकता के उद्देश्य से गोष्ठी का किया गया आयोजनउपकर संग्रहण पोर्टल के उपयोग किये जाने तथा पोर्टल के संबंध में जागरूकता के उद्देष्य से आज दिनांक 19.12.2023 को कार्यालय उप श्रम आयुक्त, उ0प्र0, 9 मेयो रोड, प्रयागराज में एक गोश्ठी आयोजन किया गया, जिसमें निर्माण से संबंधित विभागों, ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियो एवं निर्माण कार्य से जुड़े कार्यदायी संस्थाओं के व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा उपकर पोर्टल के माध्यम से सेस जमा करने की प्रक्रिया को समझा गया।

Prayagraj News:उपकर संग्रहण पोर्टल के उपयोग तथा पोर्टल के संबंध में जागरूकता के उद्देश्य से गोष्ठी का किया गया आयोजन
उप श्रम आयुक्त, उ0प्र0 श्री राजेश मिश्रा द्वारा गोष्ठी को संबोधित करते हुए उपकर संग्रहण पोर्टल के संबंध में विस्तृत रुप से गोष्ठी में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को प्रक्रिया के सबंध में समझाया गया तथा पोर्टल पर उपकर जमा करने संबंधी कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर इण्डियन बैंक की निकटतम शाखा, उप श्रम आयुक्त, उ0प्र0 09 मेयो रोड प्रयागराज से सम्पर्क करें तथा हेल्पलाइन न0 9125797729 पर सम्पर्क कर निस्तारण के संबंध में अवगत कराया गया।

Prayagraj News:उपकर संग्रहण पोर्टल के उपयोग तथा पोर्टल के संबंध में जागरूकता के उद्देश्य से गोष्ठी का किया गया आयोजन
उपकर जमा करने की सरल और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु उपकर संग्रहण पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है। समस्त कार्यदायी संस्थाओं, बिल्डरों एवं संविदाकारों को अलग-अलग कार्य के सापेक्ष अधिष्ठान पंजीयन कराया जाना अनिवार्य हैं। कार्यक्रम में बिल्डर नवयुग ग्रुप की ओर से श्री पी0 एन0 यादव, विनायक ग्रुप की ओर से श्री राना मुखर्जी, गोयल हाउसिंग की ओर से मो0 फैजल एवं शेरवानी ग्रुप से अब्दूल रहमान तथा कार्यदायी संस्थाओं की ओर से आवास विकास परिषद,लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, प्रयागराज एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधियों/अधिकारियों एवं ट्रेड यूनियन की ओर से श्री मिथिलेस कुमार सिंह एवं सुशमा कुरिल, महामंत्री आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सहायक श्रम आयुक्त, श्री लालाराम और अध्यक्षता उप श्रम आयुक्त, उ0प्र0 प्रयागराज श्री राजेश मिश्रा द्वारा की गयी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने ठण्ड के दृष्टिगत सभी चिन्हित/आवश्यक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश
Next: Agra News : एस.एस. कान्वेंट नॉर्थ कर्मयोगी एन्क्लेव कमला नगर में खेल दिवस का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.