Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj news:हाईकोर्ट पानी की टंकी के समीप स्थित खुसरो बाग रेलवे ऊपरगामी सेतु के क्षतिग्रस्त होने के फलस्वरुप ट्रैफिक बंद करने के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 9 February 2024
Prayagraj news:हाईकोर्ट पानी की टंकी के समीप स्थित खुसरो बाग रेलवे ऊपरगामी सेतु के क्षतिग्रस्त होने के फलस्वरुप ट्रैफिक बंद करने के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जनपद प्रयागराज में हाईकोर्ट पानी की टंकी के समीप स्थित खुसरो बाग रेलवे उपरिगामी सेतु (आर0ओ0बी0 नं0 38-सी, हावड़ा दिल्ली रेल मार्ग किमी0 826/25-27, निकट डीएसए ग्राउण्ड) के क्षतिग्रस्त हो जानें के फलस्वरूप, इस पर ट्रैफिक बंद कराये जानें के सम्बंध में आज दिनांक 08.02.2024 को अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रयागराज की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में किये गये विभिन्न निरीक्षणों में तथा दिनांक 06.02.2024 को प्रमुख अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा किये गये निरीक्षणों में सेतु की क्षतिग्रस्त स्थिति एवं उत्तरोत्तर खराब होती जा रही है स्थिति के दृष्टिगत सेतु को उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा की दृष्टि से सेतु को तत्काल बंद कराते हुए यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था किये जानें की संस्तुति की गयी है।

Prayagraj news:हाईकोर्ट पानी की टंकी के समीप स्थित खुसरो बाग रेलवे ऊपरगामी सेतु के क्षतिग्रस्त होने के फलस्वरुप ट्रैफिक बंद करने के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
अध्यक्ष महोदय द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं पुिलस विभाग यातायात को सेतु की क्षतिग्रस्त स्थिति एवं उत्तरोत्तर खराब होती जा रही स्थिति को देखते हुए सेतु को जनहित के दृष्टिगत तत्काल स्थायी रूप से बंद कराने के निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि यातायात को सुचारू रूप से चलाये जानें हेतु वैकल्पिक रूप से इस पुल के बगल में नवनिर्मित आर0ओ0बी0 को सुगम यातायात हेतु आने-जानें के लिए उपयोग में लाया जाय। यातायात की दृष्टि से दूसरी वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था हेतु हाईकोर्ट से चौफटका उपरिगामी सेतु खुसरो बाग होते हुए जंक्शन तक प्रयोग में लाया जाय।

Prayagraj news:हाईकोर्ट पानी की टंकी के समीप स्थित खुसरो बाग रेलवे ऊपरगामी सेतु के क्षतिग्रस्त होने के फलस्वरुप ट्रैफिक बंद करने के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्नबैठक में निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे:- श्रीमती कामिनी कौशल, प्रतिनिधि, मुख्य अभियन्ता, प्रयागराज क्षेत्र, लो0नि0वि0, प्रयागराज। श्री पी0के0 राय, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज। श्री नवीन कुमार, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री शैलेश सिंह, एडीसीपी, यातायात, प्रयागराज। श्री मनोज कुमार, सहायक अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज। श्री अभिषेक कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-2 (प्र0प0), लो0नि0वि0, प्रयागराज। श्री रमेश राय, अभियन्ता, बेलन नहर प्रखण्ड, सिंचाई विभाग, प्रयागराज। श्री अजीत कुमार, अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम, प्रयागराज। श्री अनिल कुमार, अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम, प्रयागराज। श्री अमरेन्द कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम, प्रयागराज। श्री महेन्द्र कुमार पाण्डेय, परिवहन विभाग, प्रयागराज। श्री अमित कुमार, सहायक अभियन्ता, राष्ट्रीय मार्ग, प्रयागराज। श्री सुजीत कुमार सोनी, एनएचएआई, पीआईयू, प्रयागराज। श्री रघुनाथ द्विवेदी, अध्यक्ष, टैम्पो टैक्सी यूनियन, प्रयागराज।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :रोजगार मेले में विकासखंड, मऊआइमा एवं सोरांव ब्लॉक में 210 ,एवं 73 युवाओं को मिला रोजगार
Next: Bihar News-हाजीपुर महुआ मुख्य रोड के बिल कुंदा चौक पर तेज रफ्तार की ट्रैक्टर ने टेंपो में मारा धक्का

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.