Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 2 December 2023
Prayagraj News: A meeting to review the physical and financial progress of the programs conducted under the National Health Mission was concluded under the chairmanship of the Divisional Commissioner.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति समीक्षा बैठक कार्यालय स्थित गांधी सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।IMG 20231201 WA0249

सर्वप्रथम मण्डल के सरकारी अस्पतालों में हो रहे प्रसव के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए यह अवगत कराया गया कि माह अक्टूबर 2023 तक संस्थागत प्रसव के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद फतेहपुर, कौशाम्बी प्रतापगढ़ व प्रयागराज में कमश: 74.00, 76.7, 519 व 55.8 प्रतिशत संस्थागत प्रसव ही रिपोर्ट किए गए हैं, जिसमें जनपद प्रतापगढ़ व प्रयागराज की उपलब्धि कम है। इस बिन्दु पर चर्चा करते हुए मण्डलायुक्त ने कितने प्रसव के प्रकरण प्राइवेट अस्पतालों में जा रहे हैं एवं उसके क्या कारण हैं और क्या इनमें आशाओं की भागीदारी है, इसकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।Prayagraj News: A meeting to review the physical and financial progress of the programs conducted under the National Health Mission was concluded under the chairmanship of the Divisional Commissioner.

माह अक्टूबर 2023 तक सम्पादित जेएसवाई प्रसवों के सापेक्ष दिनांक 30.11.2023 तक जनपद फतेहपुर में 222 व प्रयागराज में 2136 लाभार्थियों का भुगतान लम्बित है, जिससे स्पष्ट होता है कि दोनों जनपदों में माह नवम्बर 2023 में हुए प्रसवों का भुगतान पूर्ण रूप से लम्बित है। यह अवगत कराये जाने पर मण्डलायुक्त ने खासी नाराजगी व्यक्त की तथा सभी लम्बित प्रकरणों में भुगतान अतिशीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मातृ मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जनपद फतेहपुर में 20 कौशाम्बी में 51, प्रतापगढ में 13 व प्रयागराज में 98 की रिपोटिंग की गयी है। इसका संज्ञान लेते हुए मण्डलायुक्त ने प्रतापगढ़ में रिपोर्टिंग क्यों कम की गयी है इसकी जांच कर प्रत्येक ब्लाक में कितनी मृत्यु हुई है उनके एम0ओ0आई0एस से प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।Prayagraj News: A meeting to review the physical and financial progress of the programs conducted under the National Health Mission was concluded under the chairmanship of the Divisional Commissioner.

टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सरकारी इकाइयों पर हुए नवजात शिशुओं को हेपेटाइटिस बर्थडोज जनपद फतेहपुर में 91.8 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 96.00 प्रतिशत व प्रयागराज में 95.8 प्रतिशत दी गयी है। सरकारी ईकाइयों पर हुए नवजात शिशुओं को विटमिन के बर्थडोज जनपद फतेहपुर, कौशाम्बी प्रतापगढ़ व प्रयागराज में क्रमश: 88.7, 955, 85.6 व 83.9 प्रतिशत दी गयी है। इस पर मण्डलायुक्त ने सभी जगह नवजात शिशुओं को शतप्रतिशत डोज दिलाने को कहा।Prayagraj News: A meeting to review the physical and financial progress of the programs conducted under the National Health Mission was concluded under the chairmanship of the Divisional Commissioner.

इसी क्रम में पिछली कुछ समीक्षा बैठकों में सामने आये प्रकरणों पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को इस संबंध में पत्र लिखते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए।

Post navigation

Previous: Bihar News पुलिस ने अपहृत सीएसपी संचालक राजकुमार को नरकटियागंज रेलवे स्टेशन से किया बरामद
Next: Bihar News पोते ने मारी दादा को गोली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260628-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान
  • Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति
  • Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान
  • Bihar News: संकल्प 95 द्वारा सेंट जेवियर बालिका शिक्षण संस्थान का उद्घाटन, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.