Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष नगर में धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

जनवाद टाइम्स 16 August 2022
Prayagraj News :ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष नगर में धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

76वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज सुभाष नगर प्रयागराज में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण में प्रातः 9ः00 बजे मुख्य अतिथि डॉक्टर बी० पी०अग्रवाल( हृदय रोग विशेषज्ञ) विशिष्ट अतिथि श्री वी०के० शुक्ला (भूतपूर्व सैनिक) कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती संगीता अग्रवाल ( विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्या)एवं विद्यालय प्रबंध समिति की श्रीमती सीमा जी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना श्रीवास्तव जी के द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया जिससे सम्पूर्ण परिसर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया IMG 20220816 WA0018

कार्यक्रम विद्यालय के विशाल सभागार में संचालित हुआ जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणों ने माॅ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया तथा माॅ सरस्वती की वन्दना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई, तत्पश्चात् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना श्रीवास्तव जी ने अतिथियों का परिचय एवं सम्मान कराया।IMG 20220816 WA0017

जिसके पश्चात् विद्यालय के भैया बहिनों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। जो कि निम्नलिखित है-
1. समूह नृत्य- मेरा मुल्क मेरा देश
2. हिन्दी भाषण- आर्य मिश्रा- नवम (क)
3. समूह गान- तेरी मिट्टी में मिल जावा
4. संस्कृत भाषण- बहिन वंदना पाल
5. एकल नृत्य- देश रंगीला
6. अंग्रेजी भाषण – बहन संस्कृति श्रीवास्तव -कक्षा अष्टम (क)
7. संस्कृत गीत- बहन वैष्णवी सोनी ,वंदना ,आर्या
8. समूह नृत्य- कर हर मैदान फतेह
9. एकल गीत- ऐ मेरे वतन क लोगों – विद्यालय की संगीताचार्या रिचा श्रीवास्तव जी द्वारा

मुख्य अतिथि डॉक्टर बी०पी० अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा की आज हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है हमारे महान स्वतन्त्रता सेनानियों के कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात् ही भारत को पूर्ण स्वाधीनता मिली है और कुछ लोग इस स्वतंत्रता को अपना अधिकार समझकर इसका दूरुपयोग करते है, ऐसे लोगो को इस बात का भी ज्ञान होना चाहिए कि अधिकार एवं कर्तव्य एक ही गाड़ी के दो पहिये है जो कि एक-दूसरे के बिना पूर्ण नहीं है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व सैनिक श्री वी०के०शुक्ला जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत हमारी मातृभूमि है और हम इसके नागरिक है। हमें हमेशा इसको बुरे लोगों से बचाने के लिये तैयार रहना चाहिये। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने देश को आगे की ओर नेतृत्व करें और इसे दुनिया का सबसे अच्छा देश बनायें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती सीमा जी ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुये कहा कि स्वाधीनता का ठीक प्रकार से पालन तभी हो सकता है जब हम ठीक प्रकार से शिक्षा ग्रहण करके देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण का भाव रखें।Prayagraj News :ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष नगर में धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सेनापति बहिन आर्या मिश्रा के द्वारा आचार्या श्रीमती नीलम शर्मा जी के मार्गदर्शन से किया गया।

इस कार्यक्रम में पुरातन छात्र श्री रजनीश जी अभिभावक बन्धु भगिनी, विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहिनें उपस्थित रही।

Post navigation

Previous: Agra News: फेसबुक पर हुई मोहब्बत , शादी, आत्महत्या
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.