Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: फेसबुक पर हुई मोहब्बत , शादी, आत्महत्या

जनवाद टाइम्स 15 August 2022
Agra News: फेसबुक पर हुई मोहब्बत , शादी, आत्महत्या
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना बाह क्षेत्र के जरार में युवक द्वारा की गयी आत्महत्या सुनने में किसी फिल्मी घटनाक्रम के जैसी है लेकिन यह कहानी नही वास्तविकता है।

Agra News: फेसबुक पर हुई मोहब्बत , शादी, आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक जरार के मोहल्ला क्रांतिनगर निवासी युवक राजू (24) पुत्र प्रेमशंकर उर्फ पप्पू की करीब एक वर्ष पहले कोटा राजस्थान निवासी युवती निकिता (22) से फेसबुक पर दोस्ती हो गयी। दोस्ती में दोनों में फोन पर चैटिंग और बातें होने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गयी। इतना ही नहीं प्यार में पागल युवती घर बार छोड़कर कोटा से बाह चली आयी और युवक से शादी कर ली। दोनों पति पत्नी बनकर गावँ में रह रहे थे। रविवार को युवती के परिजनों को दोनों के गावँ में होने की सूचना मिली जिस पर वे राजस्थान पुलिस को लेकर बाह पहुंच गए जहाँ से स्थानीय पुलिस को लेकर युवक के घर पहुंचे लेकिन युवक घर पर नहीं मिला। युवक के परिजनों के मुताबिक वह दोपहर बाद राजस्थान जाने की कहकर घर से निकला था लेकिन वह लौट कर नही आया। सोमवार सुबह पुलिस द्वारा उन्हें युवक के आम का पुरा नहर के किनारे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Agra News: फेसबुक पर हुई मोहब्बत , शादी, आत्महत्या

परिजनों का आरोप है कि युवक ने पुलिस की दबिश से घबराकर आत्महत्या की है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। युवती पांच माह की गर्भवती बतायी गयी है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर डॉक्टर अविनाश राय के द्वारा किया गया ध्वजारोहण 
Next: Prayagraj News :ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष नगर में धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.