Prayaagraj News :महिलाओं के सशक्तीकरण एवं स्वावलम्बी बनाने हेतु महिला पुलिस कर्मिंयों द्वारा निकाली गयी रैली

Prayaagraj News :महिलाओं के सशक्तीकरण एवं स्वावलम्बी बनाने हेतु महिला पुलिस कर्मिंयों द्वारा निकाली गयी रैली
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि में महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने एवं सशक्तीकरण हेतु महिला पुलिस कर्मिंयों द्वारा दुपहिया वाहनों से महिला सशक्तीकरण रैली गुरुवार को पुलिस लाईन परिसर प्रयागराज से कौशाम्बी होते हुए जनपद फतेहपुर के लिए निकाली गयी। उक्त रैली को एसीपी आस्था जायसवाल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।IMG 20230324 WA0022

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर श्री रमित शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध व पूर्णतः समर्पित है। इस संदेश को आप लोग इस रैली के माध्यम से अपने आचरण व अपने आप को रोल माॅडल के रूप में प्रस्तुत कर लोगो के मध्य पहुंचायें। आप लोगो को देखकर अन्य महिलाएं यह महसूस करें कि उनके पास बहुत सी शक्तियां है और कोई उन्हें दबा नहीं सकता है। आप लोग संवेदनशील होकर उनके सशक्तीकरण हेतु कार्य करें।

IMG 20230324 WA0023
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आकाश कुलहरि ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस महिला सशक्तीकरण रैली का मुख्य उद्देश्य यह है कि यदि किसी महिला के साथ कोई अपराध या अन्याय हो रहा है, तो महिला खुद आकर बिना किसी संकोच के अपनी परेशानी बता सके। उन्होंने कहा कि ज्यादातर महिलाएं समाज व पारिवारिक कारणों से घरेलू हिंसा को झेलती रहती है तथा ऐसे मामले पुलिस के समक्ष कम प्रस्तुत हो पाते है, जिससे इन मामलों में कार्रवाई नहीं हो पाती है, इसलिए इस रैली के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें, जिससे वे उनके खिलाफ होने वाले अन्याय के प्रति अपनी बात को रख सके। उन्होंने महिला आरक्षियों को पारिवारिक मामलों को दण्ड के बजाय काउसलिंग के माध्यम से निस्तारित करने का प्रयास करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी शक्ति को पहचानें तथा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बनें।

Prayaagraj News :महिलाओं के सशक्तीकरण एवं स्वावलम्बी बनाने हेतु महिला पुलिस कर्मिंयों द्वारा निकाली गयी रैली
एसीपी लाइन/झूंसी श्री चिराग जैन ने बताया कि महिलाओं को स्वावलम्बी व उनके अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने हेतु 24 विभागों को सम्मिलित किया गया है। यह रैली दिनांक 22.03.2023(प्रथम चैत्र नवरात्रि) को प्रारम्भ होकर दिनांक 29.03.2023(अष्टमी चैत्र नवरात्रि) को सम्पन्न होगी। इसी क्रम में जनपद मिर्जापुर से महिला आरक्षियों की रैली बुधवार को जनपद प्रयागराज पहुंची थी। आज यह महिला सशक्तीकरण रैली जनपद कौशाम्बी होते हुए जनपद फतेहपुर पहुंचेगी। इन महिला आरक्षियों के द्वारा ग्राम चैपाल का भी आयोजन किया जायेगा, जिससे ग्रामीण महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके तथा अपने उनके प्रति हो रही घरेलू हिंसा व अन्य समस्याओं को थाने में आकर आसानी से बता सके। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News